Site icon Buziness Bytes Hindi

Sona Chandi Latest Bhav: सोना चांदी के दामों में आज फिर गिरावट,इस स्तर पर पहुंची कीमतें

आज सोना चांदी के दामों में फिर से गिरावट देखी गई है। दोनों धातुओं की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। आज मेरठ सराफा बाजार में सोने का दाम कल मंगलवार को 51860 प्रति दस ग्राम के मुकाबले आज 30 रुपये घटकर 51830 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत भी आज 140 रुपये कम हो गई। आज चांदी की कीमत 57730 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई। मेरठ सर्राफा बाजार में इससे पहले मंगलवार को भी दोनों धातुओं के दाम में कमी आई थी। सोना और चांदी, दोनों मंगलवार को भी सस्ते हो गए थे। जिसमें 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 51860 रुपये पर पहुंच गया था। मंगलवार केा सोने के दाम में करीब 720 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज की गई थी। जबकि 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी का भाव  मंगलवार को 57870 रुपये था। चांदी के दाम में 1580 रुपये प्रति किग्रा की कमी आई थी। बता दें कि सोना-चांदी का भाव दिन में दो बार जारी होता है। एक बार सुबह और दूसरी बार शाम को। इसके अलावा आज 995 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 51971 रुपये में बिक रहा है। जबकि 916 शुद्धता वाला सोना आज 47797 रुपये पर पहुंच गया है। 750 प्योरिटी के सोने की कीमत आज 39135 रुपये है। 585 शुद्धता वाले सोने के दाम आज कम होकर 30525 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। 

Read also: Amul Milk Price Hike: दूध की दरों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा, दूध कंपनियों ने आज से लागू की दरें

सोने और चांदी का भाव घर बैठे भी जाना जा सकता है। इसके लिए मिस्ड कॉल से सोना-चांदी की कीमतें पता की जा सकती हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के दाम जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर सोने के दाम के बारे में पता किया जा सकता है। इस नंबर पर मिस्ड कॉल देने से कुछ देर में एसएमएस के जरिए कीमतों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। बता दें कि इस समय सोना और चांदी के दामों में गिरावट का दौर जारी है। चांदी जहां पिछले तीन महीने में चार हजार रुपये से अधिक तक नीचे गिर गई है। इस समय बाजार में सोना और चांदी की मांग में तेजी से गिरावट आई है। जिसके चलते दोनों कीमती धातुओं के दामों में भी काफी कमी आई है। मेरठ सराफा बाजार में इस समय मंदी छाई हुई है। बता दें कि मेरठ सराफा बाजार एशिया की सबसे बड़ी सोने की मंडियों में शुमार है। मेरठ सराफा बाजार के बने सोने के जेवर की विदेश तक में मांग है। वहीं देश के कई राज्यों में भी यहां से भारी मात्रा में गोल्ड जूलरी की सप्लाई होती है।

Exit mobile version