Business updates:- शेयर मार्केट में मची उथल पुथल के बीच आभूषण प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि आज सोने व चांदी के दामो में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है जिसने सोने चांदी प्रेमियों को काफी खुश किया है। आज सर्राफा बाजारों मेंल 24 कैरेट शुद्ध सोना 336 रुपये सस्ता नीचे गिरकर 51000 रुपये प्रति 10 ग्राम के दाम पर है।
वही अगर हम चांदी के रेट की बात करें तो इसमे में 474 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है और अब एक किलो चांदी 62474 रुपये के रेट पर ट्रेंड कर रही है। India Bullion And Jewellers Association-IBJA के अनुसार इस समय 22 कैरेट सोने का भाव 46716 रुपये प्रति 10 ग्राम , 18 कैरेट सोने का भाव 38250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।
अगर हम 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर को समझे तो 24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी खरा सोना माना जाता है। जबकि 22 कैरेट सोना 91 फीसदी खरा सोना माना जाता है। 24 कैरेट सोना ऐसा सोना होता है जिससे आभूषण नहीं बनाए जाते हैं इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोने के आभूषण बनाते हैं। बता दें सोने की शुद्धता ISO द्वारा हॉल मार्क द्वारा आंकी जाती है।
