Site icon Buziness Bytes Hindi

Gold Silver Price Today: रविवार को स्थिर है सोना चांदी का भाव, सोमवार को बदलाव की उम्मीद

मेरठ। आज सोना चांदी की कीमत लगातार दूसरे दिन भी स्थिर हैं। आज मेरठ सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना का भाव 51,740 रुपये प्रति दस ग्राम है। जबकि चांदी की कीमत आज रविवार को 63,020 रुपये प्रति किग्रा है। सोना चांदी की ये कीमत पिछले दो दिन से स्थिर है। इससे पहले शुक्रवार केा सोना चांदी के दाम में बदलाव आया था। जिसमें सोना की कीमत शुक्रवार को 330 रुपये प्रति दस ग्राम तक बढ़ गई थी। उसके बाद 24 कैरेट सोने के दाम मेरठ में 51,740 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए थे। बात चांदी के दाम की करें तो इसके दाम शुक्रवार को 800 रुपये प्रति किग्रा तक बढ़ गए थे। अब मेरठ सराफा बाजार में चांदी की कीमतें 63,020 प्रति किग्रा तक पहुंची है।

Also read: सोना चांदी के दाम में आज भी लगातार गिरावट का दौर जारी,ये है सराफा बाजार का हाल

शुक्रवार को सोना चांदी की कीमतों में इस बदलाव के बाद शनिवार और आज रविवार को किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज भी सोना चांदी के दाम स्थिर है। आज दोनों कीमती धातुओं के दाम बीते कल यानी शनिवार, 21 मई के ही हैं। बता दें कि बीते दिन 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 200 रुपये की तेजी के साथ 46,100 रुपये पर पहुंच गया है। हालांकि 20 मई को मेरठ सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 46,400 पर था। इस बार गत अप्रैल 2022 को एक बार तो 24 कैरेट सोना 54,500 रुपये के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया था। 

Also read: आज सोना चांदी के कीमत में आई तेजी, ये है मेरठ का सराफा भाव

बता दें मार्च को 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 48,300 रुपये में बिका था। मार्च के अंतिम दिनों में सोना जबरदस्त उछाल लेते हुए 52,500 रुपये पर पहुंच गया था। 22 कैरेट सोना का यह इस वर्ष का अब तक का अधिक भाव बताया गया था। हालांकि उसके बाद से अब तक उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में करीब चार हजार रुपये की कमी आई है। जबकि पिछ्ले माह की तुलना में चांदी की कीमत में करीब दो हजार की कमी आई है।

Exit mobile version