Site icon Buziness Bytes Hindi

Sona-Chandi Bhav Aaj: आज सराफा बाजार में सोना चांदी ने बिखेरी चमक, इस स्तर पर पहुंचे भाव

मेरठ बुलियन बाजार में आज सोना और चांदी दोनों ने चमक बिखेरी है। यानी आज दोनों धातुओं की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है। आज मेरठ में सोने की कीमत में 150 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 49,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी के दाम में भी आज 380 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि दर्ज की गई। जिसके बाद 99 प्रतिशत शुद्ध चांदी का भाव 55,620 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। बता दें कि पिछले सप्ताह सोना चांदी का भाव एक महीने के सबसे उच्च स्तर से नीचे आ गया था। इसका कारण बॉन्ड यील्ड में तेजी आने से गोल्ड की चमक फीकी हो गई थी। यहीं कारण रहा कि घरेलू बाजार में सोना और चांदी की कीमत सस्ती हो रही थी। सोमवार को एमसीएक्स पर सोने में 200 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी में भी सोमवार को 950 रुपये प्रति किग्रा की बड़ी गिरावट देखी गई थी। सोमवार को सोने के दाम में 270 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट आई थी। जिसके बाद इसका भाव 49,300 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था।

लेकिन आज दोनों धातुओं के दाम में बढ़ोत्तरी हुई। गोल्ड फ्यूचर का दाम सोमवार को सुबह 11.40 पर 199 रुपये या 0.38 प्रतिशत की गिरावट लेकर 52,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इसका एवरेज प्राइस 52,329.60 रुपये जबकि पिछली क्लोजिंग 52,489 रुपये पर थी। चांदी की बात करें तो इस दौरान इसमें 263 रुपये या 0.45 प्रतिशत प्रति किलोग्राम का नुकसान हुआ है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 58,528 रुपये पर थी। इसका एवरेज प्राइस 58,568.45 था। पिछले सत्र में चांदी का भाव 58,791 रुपये पर बंद हुआ था। जबकि सराफा बाजार में चांदी की कीमत 55,620 रुपये प्रति किलोग्राम है।

Exit mobile version