फिर से गिरे सोने-चाँदी के दाम, बाजार में आयी गिरावट
आज हफ्ते का पहला कारोबारी दिन है, जहाँ सर्राफा बाजार में गिरावट देखने को मिली है, यह गिरावट सोने और चाँदी में देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार 21 नवम्बर सोमवार के दिन सर्राफा बाजार में सोना 395 रुपये सस्ता होकर 52,558 रुपये पर आ पहुँचा है, जिससे व्यापारियों के होश उड़े हुये हैं।
इसके साथ ही चाँदी की बात करें तो यह भी 720 रुपये गिरकर 60,600 रुपये किलोग्राम पर आ गयी है, वहीं इसके पहले शुक्रवार को यह 61320 पर जा पहुँची थी। दूसरी ओर बात करें तो सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3642 रुपये पर जा पहुँचा है, जोकि 10 ग्राम रुपये सस्ते पर बिक रहा है। वहीं बात करें इसके हाई की तो 2020 अगस्त में यह पीक पर था, जहाँ उस दौरान 56200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुँचा था, इसके साथ ही चाँदी अपने उच्चतम स्तर के 19300 रुपये प्रति किलो दर से सस्ते में मिल रही है, जहाँ चाँदी का अभी तक का सबसे बड़ा हाई 79980 रुपये प्रति किलो रहा है।
वहीं ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि आगे आने वाले दिनों में सोना थोड़ा महँगा हो सकता है, क्योंकि दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने इसका भंडारण बढ़ाया है, जिससे इसकी माँग में बड़ी तेजी देखी जा रही है। वहीं उम्मीद की जा रही है सोने की माँग बढ़ने के साथ ही यह 54 हजार तक पहुँच सकता है, जिससे इसकी कीमतों को बल मिलेगा। वहीं आप सोने और चाँदी का रेट मिस कॉल देकर भी पता कर सकते हैं, जहाँ आपको 895564433 पर मिस्ड कॉल देनी है।
