Site icon Buziness Bytes Hindi

रोमांस और रोमांच दोनों है गोकर्ण में , जाने इस जगह के बारे में


रोमांस और रोमांच दोनों है गोकर्ण में , जाने इस जगह के बारे में

लाइफस्टाइल डेस्क: गोकर्ण सिर्फ धार्मिक स्थलों के लिए ही नहीं जाना जाता बल्कि यहां के समुद्र तट के लिए भी जाना जाता है , जहां जाकर खूब मौज-मस्ती हो सकती है। 

यहां के समुद्र तट शांत और मनमोहक हैं। आप चट्टान पर बैठकर डूबते सूरज का नज़ारा देख सकते है | गोकर्ण, कुड्ले, ओम, हाफ मून और पैराडाइव आदि ये  मुख्य बीच हैं, जहां लोग ज्यादातर जाते है | इसके अलावा ये समुद्र तट शांत वातावरण, सुनहरी रेत, बीच सैक और सीफूड के लिए प्रसिद्ध हैं।

Read also: उत्तराखंड में कोरोनाः 2991 नए संक्रमित, 53 मरीजों की मौत

गोकर्ण आने पर आप बीच ट्रेकिंग जरूर करे, सुनने में अजीब लगता है लेकिन यह बहुत रोचक है। गोकर्ण के समुद्र तटों के किनारे-किनारे पश्चिमी घाट की पहाड़ियां एक दूसरे के समानांतर चलती हैं। ट्रेकिंग के शौकीन लोग यहां जरूर आते है | ये लगभग दस किलोमीटर लंबा ट्रेक है जो ऊंचाई से समुद्र को देखने का अद्भुत अनुभव करता है | 

Exit mobile version