Site icon Buziness Bytes Hindi

जा रहे है शिमला-मनाली, तो इन बाजार से खरीदारी करना न भूलें


जा रहे है शिमला-मनाली, तो इन बाजार से खरीदारी करना न भूलें

अगर आप शिमला या फिर मनाली घूमने जा रहे है तो  यहां से अपने लिए, अपने घर वालों के लिए, अपने दोस्तों या पार्टनर के लिए कुछ खरीदारी जरूर करें | आज हम आपको  यहां के कुछ बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी प्रसिद्ध बाजार हैं।

शिमला के बाजार:

मॉल रोड

मॉल रोड में बड़े-बड़े ब्रांड्स के आउट्लेटस हैं और यहां कई लोकल दुकानें भी हैं। शिमला में बना सामान आपको यहां से आसानी से मिल जाता है, जैसे की हाथ से बनी चीजें, पुरुषों के लिए हिमाचली टोपी और महिलाओं के लिए शॉल जैसी कई अन्य चीजें शामिल हैं।

लक्कड़ बाजार

लक्कड़ बाजार में आपको लकड़ी से बनी कई खूबसूरत चीजें और कई कलाकृति आसानी से मिल जाएंगी। इसके अलावा आपको लकड़ी से बने सजावटी सामान, लकड़ी से बने उपहार, लकड़ी की चलने वाली छड़ें, लकड़ी की घड़ियां समेत कई अन्य सामान आसनी से मिल जाएगा।

मनाली के बाजार:

ओल्ड मनाली बाजार

ओल्ड मनाली बाजार में हर तरह का सामान आसानी से मिल जाएगा। यहां छोटी-छोटी और बड़ी-बड़ी दुकानें आपको नजर आ जाएंगी, जहां से आप  टी-शर्ट, स्टाइलिश ऊनी कपड़े, ज्वेलरी, सर्दियों के कपड़े आदि खरीद सकगे | 

Read also: CBSE ने शैक्षणिक सत्र को दो भागों में बांटा, 10वीं और 12वीं की परीक्षा साल में दो बार होगी

मॉल रोड

 मनाली गए हैं तो मॉल रोड से खरीदारी करें , यहां कपड़े, गिफ्ट आइटम, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक का सामान, लकड़ी का सामान आदि मिल जाएंगे। इसके अलावा आप  मनु बाजार भी जा सकते हैं, जहां से  कपड़े, फुटवियर और किताबें मिल जाएंगी।

Exit mobile version