रसोई Bytes: घर पर बनाएं गोभी बूंदी, आएगा सबके मुंह में पानी!

रसोई Bytesरसोई Bytes: घर पर बनाएं गोभी बूंदी, आएगा सबके मुंह में पानी!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Gobhi Boondi Recipe – गोभी खाने का सीजन चल रहा है, गोभी के पराठे और सब्जी लगभग हर घर पर बन ही रहे होंगे। ऐसे में क्यों न आप फेमस शेफ कुणाल कपूर की ‘गोभी बूंदी’ रेसिपी ट्राई करे, ये काफी आसान और टेस्टी रेसिपी है।

गोभी बूंदी सामग्री

1 गोभी, 1 लीटर पानी, 1 छोटा चम्‍मच नमक, 2 बड़े चम्मच बटर, 1 चुटकी काली मिर्च, 1/4 कप मेयोनीज, 1/4 कप टोमेटो सॉस, 1 बड़ा चम्‍मच चिली सॉस और 1 कटोरी बूंदी।

गोभी बूंदी रेसिपी (Gobhi Boondi Recipe)

पहले गोभी को काट ले, फिर पैन में पानी गर्म करे और 1 चम्मच नमक डाल दे। अब इस मिश्रण में गोभी को डालें और 5 मिनट के लिए उबाल दे। फिर गोभी को छान लें और एक पैन में मक्खन गर्म कर ले। इसमें गोभी को फ्राई करें और उसमें नमक, काली मिर्च आदि डालें। अब आपको डिप तैयार करना है, इसके लिए एक कप में मेयोनीज, टोमेटो सॉस और चिली सॉस डालकर मिक्‍स कर लें।

इसके बाद, फ्राइड गोभी को डिप में डाल कर उस पर बूंदी लगा ले, ये आपको सभी गोभी के टुकड़ों के साथ करना है। बस आप इसे गरम-गरम सर्व कर सकती हैं।

(Recipe Source Chef Kunal Kapur, Image Freepik)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...