Goa Tourism Rules: गोवा में घूमने का प्लान बना रहे है तो जान लें नियम!

ट्रेवलGoa Tourism Rules: गोवा में घूमने का प्लान बना रहे है तो...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Goa Tourism Rules – गोवा जश्व, कई तरह के इवेंट, स्थानीय खान-पान, नाच गाने और मस्ती के लिए फेमस है, लोग अपने दोस्तों के साथ आकर यहां नाइट लाइफ का आनंद लेता है। लेकिन हालही में गोवा घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए कुछ नियम तय कर दिए गए हैं, अगर इनका पालन नहीं करेंगे तो 50 हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

गोवा में पार्टी करने की योजना बन रही है तो खुले में भोजन पकाने और शराब पीने पर रोक लगा दी है। गोवा के बाहरी स्थानों जैसे महाराष्ट्र के मालवान और कर्नाटक राज्य के करवर में वाटर स्पोर्ट्स के लिए अनधिकृत टिकट बिक्री पर प्रतिबंध भी लगा दिया है। इसके अलावा, कचरा फैलाने, खुले में शराब का सेवन करने, बोतल फोड़ने आदि सब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

पर्यटन गतिविधियों के लिए किसी अन्य जगह पर टिकट बिक्री हो रही है, तो वहां भी रोक रहेगी। बता दे, आदेशों का उल्लंघन किए जाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। साथ ही इसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये भी किया जा सकता है और कानूनी कार्रवाई भी। ( Image / Freepik)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related