Goa के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के बयान पर मचा बवाल

फीचर्डGoa के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के बयान पर मचा बवाल

Date:


Goa के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के बयान पर मचा बवाल

नई दिल्ली: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत goa के एक बीच पर नाबालिग लड़कियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म पर जो बयान दिया था उसने खासा हंगामा खड़ा कर रखा है। गौरतलब है कि हाल ही में प्रमोद सावंत ने विधानसभा में कहा था कि ” लड़कियां देर रात को बीच Beach पर क्यों निकलती हैं। उनके माता-पिता को इस बात पर देने की जरूरत है।”

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के इस बयान से खासा हंगामा खड़ा हो गया जिसके चलते उन्होंने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए आज कहा की यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिसके बारे में मेरे बयान को संदर्भ में बाहर कर दिया गया है। मैं खुद एक 14 साल की बेटी का पिता हूं और इस घटना से मैं बहुत दुखी और परेशान हूं।

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बोम्मई जल्द मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री से, कैबिनेट विस्तार पर भी करेंगे चर्चा

मुख्यमंत्री सांवत ने कहा कि मैं आपको यकीन दिलाता हूं दोषियों को कानून के तहत सख्त से सख्त सजा मिलेगी | हमारी सरकार के लिए हमारे नागरिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। गोवा पुलिस Goa police अच्छा काम करती है खास करके जब वह महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई मुद्दा हो गोवा पुलिस पहले ही इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

मोदी सरकार का एक और फैसला इस बार मेडिकल कोर्सेज में आरक्षण को लेकर लिया बड़ा फैसला

हम आपको बताना चाहेंगे कि 24 जुलाई को गोवा के बेनॉलिम बीच पर मौजूद दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था और उनके साथ मौजूद दो लड़कों के साथ जमकर मारपीट भी हुई इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है इनमें से एक सरकारी कर्मचारी है I वहीं बुधवार को प्रमोद सावंत ने सदन में बयान दिया था कि हम हमेशा पुलिस पर निशाना क्यों साधते है। आखिर हमारे बच्चे पूरी रात बीच पर क्या करते हैं? इस बात पर जिम्मेदार समाज और परिवार को भी आत्ममंथन करना चाहिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related