लाइफस्टाइल डेस्क। Glowing Skin Face Pack – विटामिन ई कैप्सूल स्किन से लेकर बालों तक सबके लिए बेहद उपयोगी है, इसके सेवन से बालों के साथ कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स दूर होती है। इसके अलावा, इससे तैयार किए गए फेस पैक स्किन को बेदाग खूबसूरती देते है , एक बार आप भी आजमाकर देखें।
Read also: रूह में ताजगी भरने वाला रूह अफजा ने भी देखा है बंटवारे का देश
ग्लिसरीन और विटामिन ई मास्क
ग्लिसरीन और विटामिन ई मास्क आपके चेहरे को मुलायम बना देगा, ये ड्राय स्किन वालों के लिए काफी फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए 1 टीस्पून ग्लिसरीन, 1 टीस्पून गुलाब जल, 1 विटामिन ई कैप्सूल ले और फिर इन्हे मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाकर पूरी रात ऐसे ही छोड़ दें और सुबह धो ले।
पपीता और विटामिन ई मास्क
पपीता और विटामिन ई मास्क टैनिंग को दूर करता है, इसके इस्तेमाल से स्किन का नेचुरल ग्लो बना रहता है। इसे बनाने के लिए आप 2 टीस्पून पपीते का गूदा, 1 टीस्पून गुलाब जल, 2 विटामिन ई कैप्सूल ले और फिर मिक्स करें। अब चेहरे पर लगाएं और सूखने दें, और फिर धो ले।
एलोवेरा और विटामिन ई मास्क
एलोवेरा और विटामिन ई मास्क स्किन को अंदर से नौरिश करता है, ये जिद्दी दाग-धब्बों की समस्या दूर करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए एलोवेरा जेल, 1 विटामिन ई कैप्सूल ले और मिक्स करें। अब चेहरे को धोकर उस पर ये लगाएं और सूखने दें, फिर धो ले।
Read also: Ramadan 2022 Special: रमजान में जब रात को होती है सुबह की चमक
शहद और विटामिन ई मास्क
शहद और विटामिन ई मास्क आपकी स्किन को हेल्दी रखता है और उसकी चमक बढ़ता है। इसे बनाने के लिए आप 1 टीस्पून शहद, 1 विटामिन ई कैप्सूल ले और अच्छी तरह मिक्स करें। फिर 15 मिनट लगा कर रखें और फिर धो लें।
