Site icon Buziness Bytes Hindi

GIS 2023: अखिलेश की बाबा जी से प्रार्थना, काशी को मिले इतना निवेश

akhilesh

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश ने आज से लखनऊ में शुरू हुई ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी के लोग जो बात कहें, उसे ज़मीन पर भी उतारें। सपा प्रमुख ने कहा कि अगर आज 27 लाख करोड़ के MoU हुए हैं तो मेरी बाबा जी से प्रार्थना है कि काशी को इसमें से कम से कम पांच लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट मिले और बाकी को प्रदेश के हर ज़िले में बराबर बराबर बाँट देना चाहिए।

ज़्यादा पैसा होगा तो ज़्यादा लस्सी पिएंगे लोग

अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री और दिल्ली की सरकार उद्योगपतियों के लिए ऐसे कानून बनाएं जिससे उत्तर प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा निवेश आए। अखिलेश ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री बड़ा दिल दिखाएँ, दिल्ली सरकार बड़ा दिल दिखाए। उद्योग पतियों के लिए ज़्यादा से ज़्यादा ऐसे कानून बनायें जिससे उत्तर प्रदेश में ज़्यादा निवेश आये. अगर ज़्यादा इन्वेस्टमेंट आएगा तो लोग ज़्यादा जलेबा और दही खाएंगे, लोगों की जेब में ज़्यादा पैसा होगा तो लस्सी भी लोग ज़्यादा पिएंगे और खाएंगे।

बुरे समय में दोस्त का साथ न छोड़े भाजपा

अडानी से दोस्ती के सवाल पर उन्होंने कहा कि असली दोस्त तभी पता लगता है जब बुरा समय होता है. अखिलेश ने कहा कि मुझे लगता है कि भाजपा को बुरे वक्त में अपने दोस्त का साथ देना चाहिए। दोस्त का नाम पूछने पर उन्होंने कहा कि एक बड़े उद्योगपति हैं जो दो नंबर पर थे कभी, अब नीचे चले गए हैं, सब कहते हैं कि उनके मित्र थे इसीलिए वो ऐसे स्थान पर पहुँच गए हैं.

अबतक 18,643 MoU साइन

बता दें कि ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आज प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन किया। इस मुख्य पर मुकेश अम्बानी, कुमार मंगलम बिड़ला, टाटा संस के नटराजन चंद्रशखरन जैसे उद्योगपतियों ने शिरकत की और समिट को सम्बोधित भी किया। प्रदेश की योगी सरकार का दावा है कि अबतक 18,643 MoU साइन हुए हैं जिसमें 32 लाख 92 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए

Exit mobile version