Site icon Buziness Bytes Hindi

Noida News: फेसबुक फ्रेंड की जाति पता चलने पर प्रेमिका ने परिजनों संग मिलकर जबरन खिलाया जहर

नोएडा। फेसबुक फ्रेंड की जाति पता चलने पर प्रेमिका ने परिजनों संग मिलकर जबरन जहर खिला दिया। जिससे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरे मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने युवती और उसके परिजनों को गिरफ्तार कर लिया है। अब यह घटना ये बताने के लिए काफी है कि मन देख प्रेम न करें जाति भी पूछ ले नहीं तो ह्रश्र आनंदपुर गांव के गौरव कुमार जैसा हो सकता है। जिसने केवल मन देख कर प्यार किया और जाति नहीं बताई और दलित युवक की जाति का पता चलने पर उसकी फेसबुक फ्रेंड इतनी आहत हुई कि उसने परिजन संग मिलकर पहले गौरव कुमार की पिटाई कर दी। उसके बाद जबरन जहर खिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी रिंकी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Also Read : Mukim Kala Murder In Gang War: मुकीम काला गैंग के सदस्य समेत चार को उम्रकैद की सजा, 2016 में हुई हत्या मामले में आया फैसला

गांव आनंदपुर के गौरव कुमार व दनकौर क्षेत्र के गांव की रिंकी से दो साल पहले फेसबुक फ्रेंड बने थे। युवक दलित था जबकि युवती गुर्जर जाति से ताल्लुक रखती है। युवक ने फेसबुक पर अपने नाम के आगे गुर्जर लिखा था। पुलिस के मुताबिक रिंकी ने गौरव से गुर्जर समझकर फेसबुक पर दोस्ती की थी। बाद में युवती को गौरव की जाति का पता चला। इससे युवती और उसके परिजन क्षुब्ध हो गए। युवती ने युवक को दादरी बुलाया था। जिसको लेकर युवती ने परिजनों के साथ उसको पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। आरोपियों ने युवक को जहर भी पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई। बाद में युवक के परिजनों ने उसे ग्रेनो के अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां उसने दम तोड़ दिया।

Also Read : कानपूर की साम्प्रदायिक घटना ख़ुफ़िया तंत्र की नाकामी: मायावती

मरने से पहले पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। जो वायरल हो गया। गौरव के परिवार वालों ने रिंकी और उसके परिवार के चार सदस्य समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी मुख्य आरोपी रिंकी को जीटी रोड मिहिर भोज पीजी कॉलेज के सामने से गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे का कहना कि युवक की हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी युवती को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई हैं, अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Exit mobile version