Site icon Buziness Bytes Hindi

Instagram: लड़की ने कुत्ते को बीयर पिलाकर रील बनाई, अब पुलिस ने की कार्रवाई

t0701 10

Instagram: लड़की ने कुत्ते को बीयर पिलाकर रील बनाई उसको इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। ये मामला देहरादून में एक दिन पुराना है। वीडियो का लिंक वायरल होते ही इसको देहरादून पुलिस ने संज्ञान लिया और लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये वीडियो लिंक तेजी से वायरल हो रहा है। इस लिंक को दून पुलिस को टैग किया था। जो किसी खुश आर्डर नाम के प्रोफाइल पोस्ट की थी।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए युवती के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि मामले में फव्वारा चौक चौकी प्रभारी विकसित पंवार की ओर से शिकायत दर्ज की गई है। इंस्टाग्राम के एक वीडियो लिंक वायरल हुआ। इस लिंक में दून पुलिस को टैग किया गया था।

लिंक खोलकर देखा तो इसमें वीडियो रील थी। किसी खुश आर्डर नाम के प्रोफाइल ने पोस्ट की थी। वीडियो में एक युवती पालतू कुत्ते को जबरदस्ती बीयर पिलाती दिखाई दे रही है। इस वीडियो पर बहुत से लाइक मिले हैं। इसे प्रसारित किया जा रहा था।

युवती के खिलाफ मुकदमा

पुलिस ने पाया ये वीडियो कि फेसबुक और अन्य माध्यमों पर वायरल हो रहा था। जांच हुई मालूम हुआ कि यह प्रोफाइल खुशी सेमवाल निवासी रेसकोर्स की है। नेहरू कॉलोनी थाने में आरोपी लड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट को रिपोर्ट भेज दी गई है।

Exit mobile version