Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: गिलोय से बनाएं ये मजेदार सब्जी, स्वादिष्ट और सेहतमंद !

लाइफस्टाइल डेस्क। Giloy Ki Sabji – अपने कई हरी सब्जियां खाई होगी जैसे पालक की सब्जी और चौलाई और मेथी की सब्जी। लेकिन क्या कभी गिलोय की सब्जी खाई है, अगर नहीं तो आज ही इसे बनाएं। ये हर तरह से गुणकारी है, ये सब्जी स्वादिष्ट भी है, पौष्टिक भी है और सेहत के लिए वरदान भी है। अपने घर वालों को एक बार इस सब्जी को जरूर खिलाएं।

गिलोय की सब्जी सामग्री – 2 बड़े चम्मच तेल, कटे हुए प्याज  4 मीडियम प्याज, 8-10 मेथी दाना, नामक, मिर्च, 1 बड़ी चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट, आधा किलो गिलोय की पत्तियां और कलियाँ। 

Read also: रसोई Bytes: झटपट बनाएं पुदीना आलू चाट, सबको आएगा पसंद!

गिलोय की सब्जी रेसिपी (Giloy Ki Sabji) –

पहले गिलोय को धो कर बारीक काट लें, फिर कढ़ाई में तेल गर्म होने को रख दें। अब इसमें मेथी दाना, अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल कर पका लें। फिर प्याज डाल कर मसाले को अच्छे से पकने दें। अब अपने स्वाद अनुसार नमक और मिर्च भी डाल दें। मसाला पक जाए तो उसमें बारीक कटा हुआ गिलोय डाल दे। धीमी आंच में सब्जी को पकने दें, बस जब ये अच्छे से पक जाए तो उसे परोस दें। अगर आपको तरीदार सब्जी पसंद है तो इसमें आप पानी बढ़ा कर उसे तरीदार बना सकते है। 

Exit mobile version