बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD के साथ अपनी माँ को 7.25% तक के उच्चतम रिटर्न का उपहार दें

बिज़नेसबजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD के साथ अपनी माँ को 7.25% तक के...

Date:


बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD के साथ अपनी माँ को 7.25% तक के उच्चतम रिटर्न का उपहार दें

मदर्स डे वास्तव में जीवन रूपी उस उपहार के प्रति सम्मान प्रकट करता है जो हम सभी को अपनी माँ से मिला है। अगर आपको अभी तक मदर्स डे के लिए सबसे उपयुक्त उपहार नहीं मिला है, तो हमारे विचार से इसमें आपकी कोई ग़लती नहीं है। दरअसल इस दुनिया में कोई ऐसा उपहार नहीं है जिसकी तुलना माँ के असाधारण त्याग एवं प्रेम से की जा सके। इसलिए, जरा सोचिए कि सामान्य हैंडबैग या आभूषणों की खरीदारी के बजाय उन्हें निवेश के एक ऐसे विकल्प का उपहार देना कैसा रहेगा, जो उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने में सक्षम हो?

बाज़ार में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव एवं अनिश्चितताओं से भरी मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए निवेश के लिए सही योजना का चयन करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इससे से सुरक्षा प्राप्त करने के लिए, फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी मजबूत आर्थिक योजना का चयन करना एकदम सही विकल्प है जो बाज़ार की गतिविधियों से अप्रभावित रहता है। ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट बेहद समझदारी भरा उपहार साबित हो सकता है, क्योंकि यह आने वाले वर्षो में उन्हें लाभान्वित कर सकता है तथा उनके भविष्य को सुरक्षित बना सकता है। 

हालाँकि, निवेश के मौजूदा बाज़ार में फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज़ दरें काफी कम हैं, जिसके चलते लोगों को निवेश पर मिलने वाला लाभ भी कम हो जाता है। लेकिन, अगर आप जमा-पूँजी की उच्चतम सुरक्षा के साथ-साथ आकर्षक रिटर्न का प्रस्ताव देने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट की तलाश कर रहे हैं, तो बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है।

नीचे बताया गया है कि, बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD पूरे भारत में माताओं के लिए सबसे आदर्श उपहार क्यों है:

  1. आकर्षक रिटर्न

बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी माध्यम से निवेश करने पर 7.25% तक की बेहद प्रभावशाली ब्याज़ दरों का प्रस्ताव देता है, जबकि ऑनलाइन निवेश करने वाले गैर-वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% तक के ब्याज़ दर का प्रस्ताव मिलता है। बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD के साथ अपनी माँ को उच्चतम रिटर्न का उपहार दें, जिसमें सिर्फ 25,000 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है। नीचे एक उदाहरण दिया गया है जिसकी मदद से आप अपने निवेश पर मिलने वाले रिटर्न का अंदाजा लगा सकते हैं। मान लीजिए आप वरिष्ठ नागरिकों के लिए बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD  योजना में 1,00,000 रुपये का निवेश करते हैं।

बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD के साथ अपनी माँ को 7.25% तक के उच्चतम रिटर्न का उपहार दें

अपने रिटर्न को और बेहतर बनाने के लिए, आप अपनी जमा-राशि को ऑटो-रिन्यू करने का विकल्प चुन सकते हैं तथा मौजूदा FD दरों  पर 0.10% का अतिरिक्त फायदा प्राप्त कर सकते हैं।

Read Also : बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD में अपने बोनस का निवेश करना फायदेमंद क्यों है

2. मासिक आमदनी के लिए नियमित अंतराल पर भुगतान पाने का विकल्प

ऐसी सरल डिपॉजिट योजना से आपकी माँ को नियमित अंतराल पर आमदनी प्राप्त करने में भी मदद मिल सकती है, क्योंकि इसमें आप समय-समय पर भुगतान पाने का विकल्प चुन सकते हैं। इस तरह, आपकी माँ अपनी जरूरतों के आधार पर, बजाज फाइनैंस FD पर मासिक, तिमाही, छमाही या वार्षिक ब्याज़ का भुगतान प्राप्त कर सकती है।

अगर आप नियमित अंतराल पर भुगतान का प्रस्ताव देने वाले विकल्प की तलाश कर रहे हैं, तो आप नॉन-क्यूम्यलेटिव FD में निवेश का विकल्प चुन सकते हैं। आप अपनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नियमित अंतराल पर भुगतान पाने का विकल्प चुन सकते हैं। ऊपर दिए गए उदाहरण को आगे बढ़ाते हुए, नीचे एक तालिका दी गई है जिसमें ब्याज़ के भुगतान को दर्शाया गया है।

बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD के साथ अपनी माँ को 7.25% तक के उच्चतम रिटर्न का उपहार दें

आपकी माँ अपने मासिक खर्चों को पूरा करने के लिए ब्याज़ के रूप में प्राप्त होने वाले इस राशि का उपयोग कर सकती हैं।

  1. निवेश की आसान प्रक्रिया

बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD के साथ, आप बिना किसी परेशानी और पेपरलेस ऑनलाइन प्रक्रिया का उपयोग करके कुछ ही मिनटों में निवेश कर सकते हैं। इस ऑनलाइन FD प्रक्रिया के माध्यम से, आप अपने घर पर आराम से रहते हुए बिना किसी संपर्क के डिपॉजिट करने तथा सरल तरीके से दस्तावेज़ प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं। अब आपको लंबी कतारों में इंतजार करने की जरूरत नहीं है, और एक वरिष्ठ नागरिक के रूप में बजाज फाइनैंस ऑनलाइन फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने पर  आपको 0.25% की अतिरिक्त दर का फायदा भी मिलता है। आप निवेश करने से पहले ही मिलने वाले रिटर्न का पता लगाने के लिए, FD इंटरेस्ट रेट कैलकुलेटर की मदद ले सकते हैं। 

4. सुरक्षा एवं विश्वसनीयता

बजाज फाइनैंस को CRISIL द्वारा FAAA / स्टेबल तथा ICRA द्वारा MAAA / स्टेबल की उच्चतम सुरक्षा रेटिंग प्रदान की गई है। उच्चतम सुरक्षा रेटिंग वास्तव में समय पर भुगतान देने और कोई डिफॉल्ट नहीं होने का संकेत है। इसके साथ, आप इस बात के लिए आश्वस्त हो सकते हैं कि आपकी जमा राशि और स्थिर रिटर्न पूरी तरह सुरक्षित है।

इस बार मदर्स डे के अवसर पर अपनी माँ के लिए स्मार्ट उपहार चुनें और उन्हें अपनी जमा-पूँजी को बढ़ाने में मदद करें, तथा बजाज फाइनैंस ऑनलाइन फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करके उनके सुनहरे वर्षों को सुरक्षित बनाएँ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related