Site icon Buziness Bytes Hindi

Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी में 75 अंकों की गिरावट, ग्लोबल मार्केट में बिकवाली जारी

gift Nifty

Stock Market Today: आज शेयर बाजार गिरावट के साथ खुलने की संभावना है। एशिया-प्रशांत बाजारों में गिरावट आई है। टोपिक्स, निक्केई 225, कोस्पी और एसएंडपी 200 सूचकांक 1 प्रतिशत तक फिसले हैं। अमेरिका जैक्सन होल मीटिंग से पहले ग्लोबल बाजार में बिकवाली हो रही है। इसका असर आज यानी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन (शुक्रवार) घरेलू शेयर बाजार में देखने को मिल सकता है। आज सुबह 6:50 बजे, गिफ्ट निफ्टी 75 अंकों की गिरावट के साथ 19,320 के स्तर पर खुला था। उसके बाद 8 बजे करीब यह 19,274 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

Global Market

वैश्विक स्तर पर, अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट दर्ज हुई है। क्योंकि Nvidia के बेहतर तिमाही प्रदर्शन के कारण आई तेजी विफल हो गई। डॉव जोन्स, NASDAQ कंपोजिट और S&P 500 सूचकांकों में 1 फीसद से अधिक की गिरावट दर्ज हुई है। शुक्रवार के शुरुआती कारोबार समय में एशिया-प्रशांत बाजारों (Asia-Pacific Market) में गिरावट आई है। निक्केई 225, टोपिक्स, कोस्पी और एसएंडपी 200 सूचकांक नीचे फिसल गए।

Commodity Market

कमोडिटी बाजार में ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में मामूली बढ़त क्रमश: 83 डॉलर प्रति बैरल और 79 डॉलर प्रति बैरल हुई है।
कंपनी के प्रमोटर एंटफिन (Antfin) 25 अगस्त को ब्लॉक डील के माध्यम से फिनटेक कंपनी पेटीएम में 3.6 प्रतिशत हिस्सेदारी या 23 मिलियन शेयर बेच सकती है।

Exit mobile version