Site icon Buziness Bytes Hindi

जब घर वाले निकालने के लिए मजबूर करें तो खुद ही घर छोड़ने में भलाई: गुलाम नबी आजाद

नई दिल्लीकांग्रेस छोड़ने के बाद आज गुलाम नबी आजाद मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि घर वालों ने घर छोड़ने के लिए उनको जबरन मजबूर किया है। जहां घर वालों को लगे कि यह आदमी नहीं चाहिए तो अकलमंदी इसमें है कि खुद घर छोड़ दिया जाए। गुलाम नबी ने भाजपा से सांठगांठ को लेकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जो शख्स ‘राहुल गांधी’ अपनी स्पीच खत्म करने के बाद भरी सदन में पीएम से गले मिले, तो बताएं कि वे मिले हैं या मैं मिला हूं। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पहले जयराम रमेश अपना डीएनए चेक करवाएं कि वो कहां के हैं और किस पार्टी से संबंधित हैं।

Read also: Rupee Vs Dollar: सोमवार के शुरूआती कारोबारी सत्र में निचले स्तर पर फिसला रूपया,डालर हुआ मजबूत

वह देखें कि उनका डीएनए किस-किस पार्टी की नीतियों से मिलता है। बाहरी लोगों को कांग्रेस का अतापता नहीं है। चापलूसी और ट्विट करके जिन्हें पद मिले अगर वे आरोप लगाएं तो हम जैसे पुराने कांग्रेसियों को  दुख नहीं होता और क्या होता।  गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मोदी तो एक बहाना है। जी23 की चिट्ठी लिखे जाने के बाद से उनका मेरे साथ विवाद रहा है। वे कभी नहीं चाहते थे कि कोई उन्हें लिखे, उनसे सवाल किए जाए। कांग्रेस की बैठकें हुईं लेकिन एक भी सुझाव नहीं लिया गया और ना ठीक से बातचीत की गई।

Exit mobile version