Site icon Buziness Bytes Hindi

Azad New Party: गुलाम नबी आजाद ने किया पार्टी के नाम का एलान

कांग्रेस पार्टी में एक लम्बा अरसा गुज़ारने के बाद गुलाम नबी आजाद ने आज अपनी नई पार्टी ऐलान कर दिया है. उनकी नई पार्टी के नाम में उनका भी नाम है यानि डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति जाति या धर्म पर आधारित नहीं होगी. आज़ाद ने कहा कि मैं पार्टियों या उनके नेताओं पर नहीं बल्कि नीतियों की आलोचना करता हूं. उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेताओं के खिलाफ हमें व्यक्तिगत हमले करने से हमेशा बचना चाहिए. 

कांग्रेस छोड़ने के बाद भी गुलाम नबी आजाद ज़्यादातर कश्मीर के दौरे पर ही रहते हैं. अपने पिछले दौरे में उन्होंने नई पार्टी के लिए समर्थकों के साथ चर्चा की थी और पार्टी के नाम पर मंथन किया था. आज़ाद ने बताया था कि उनकी पार्टी की विचारधारा भी उनके नाम की तरह आज़ाद होगी जिसमें सभी धर्मनिरपेक्ष लोगशामिल हो सकते हैं.

बता दें कि गुलाम नबी आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस पार्टी के हाथ को झटका था. पार्टी छोड़ने से पहले उन्होंने सोनिया गाँधी को पांच पेज का एक लम्बा चौड़ा पत्र भेजकर राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला था. उन्होंने कांग्रेस की बर्बादी के लिए राहुल गाँधी को अकेला ज़िम्मेदार बताया था. आज़ाद के इस्तीफे के बाद जम्मू कश्मीर में कांग्रेस नेताओं के इस्तीफे की बाढ़ सी आ गयी थी, जिनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायकों के अलावा बड़ी संख्या में पंचायती राज संस्थान के सदस्य, जम्मू-कश्मीर के नगर निगम पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल थे.

Exit mobile version