Site icon Buziness Bytes Hindi

गाजियाबाद ट्रिपल मर्डर केस: भतीजा निकला कातिल


गाजियाबाद ट्रिपल मर्डर केस: भतीजा निकला कातिल

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रविवार को देर रात को हुए ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा आज पुलिस ने किया. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में गंभीर रूप से घायल हुई महिला फातिमा की भी अस्पताल में मौत हो गई. अब तक इस मामले में कुल चार लोगों की मौत हो गई है. दरअसल, इस पूरे घटनाक्रम को पहले लूट और डकैती से जोड़कर देखा गया था. पीड़ित परिवार द्वारा भी लोनी थाने में डकैती को लेकर तहरीर दी गई थी. शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली थी. लेकिन जब पुलिस ने इस घटनाक्रम का खुलासा किया तो बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई.

गाजियाबाद के एसएसपी अमित पाठक की मानें तो भतीजे अय्यूब ने अपने ताऊ रहीसुद्दीन, उनके दोनों बेटों और उनकी पत्नी फातिमा को गोली मारी थी. गोली मारने की पीछे की वजह पैसों को लेकर बताई जा रही है. एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि अयूब अपना व्यापार बढ़ाना चाहता था. इसके लिए वह अपने ताऊ के घर गया था और उनसे ₹10000000 की मांग की थी. पैसे देने से मना करने पर अयूब ने एक-एक कर सब को गोली मार दी और वहां से फरार हो गया. पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में प्रयुक्त की गई पिस्टल को भी बरामद कर लिया है. अमित पाठक ने बताया कि घटनाक्रम से जुड़े कई अन्य अहम साक्ष्य भी पुलिस के हाथ लगे हैं.

Exit mobile version