Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut Crime News: नोएडा में काम करने वाली गाजियाबाद निवासी महिला की हस्तिनापुर में हत्या

crime

Meerut Crime News:मेरठ के हस्तिनापुर में नहर की पटरी पर एक महिला का गला कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने शव की पहचान करने में अनभिज्ञता जाहिर की।

मृतक महिला के पर्स में मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान गाजियाबाद निवासी महिला के रूप में हुई। मेरठ में गाजियाबाद की महिला की गला रेतकर हत्या की सूचना से सनसनी फैल गई। हस्तिनापुर के नहर पटरी मार्ग पर महिला का शव पड़ा हुआ था। महिला के आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई।

बताया जाता है कि महिला गाजियाबाद की रहने वाली है और नोएडा में नौकरी करती है। घटना मेरठ के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के नहर पटरी मार्ग की है। जहां रविवार सुबह महिला का शव मिला। मृतक महिला का नाम मीनू वह गाजियाबाद की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि मीनू नोएडा में नौकरी करती थी। मीनू की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। मीनू किसके साथ हस्तिनापुर आई थी, किस वजह को लेकर उसकी हत्या की गई और कौन हत्यारा है। इन सभी सवालों के जवाब के लिए पुलिस जांच में जुटी है। मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Exit mobile version