Ghaziabad News Today: अपराध की राजधानी का चार्ज आईपीएस मुनिराज को,फोर्स के साथ भ्रमण पर निकले कप्तान

उत्तर प्रदेशGhaziabad News Today: अपराध की राजधानी का चार्ज आईपीएस मुनिराज को,फोर्स के...

Date:


Ghaziabad News Today: अपराध की राजधानी का चार्ज आईपीएस मुनिराज को,फोर्स के साथ भ्रमण पर निकले कप्तान

गाजियाबाद। अपराधों की राजधानी बना गाजियाबाद के नए कप्तान आईपीएस मुनिराज होंगे। नए कप्तान ने आते ही चार्ज संभाला और वे तुरंत फोस के साथ नगर भ्रमण के लिए निकल पड़े। रात में उन्होंने कई स्थानों पर दौरा किया और आधी रात से अधिक देर तक सड़कों पर पुलिस की चुस्ती को जांचते रहे।

Read also: Ghaziabad Latest News: 25 लाख की लूट मामले में मुुख्यमंत्री योगी का बड़ा एक्शन,गाजियाबाद एसएसपी सस्पेंड

बता दे कि जिले में बढते अपराध पर लगाम न लगा पाने में नाकाम रहे एसएसपी पवन कुमार को शासन ने निलंबित कर दिया था। उनके स्थान पर ही आईपीएस मुनिराज को तैनाती अस्थायी तौर पर दी गई है। उन्होंने पद संभालने के बाद तुरंत ही फोर्स के साथ पैदल गश्त किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराध पर नियंत्रण पहली प्राथमिकता होगी।

Read also: गाजियाबाद में महागुनपुरम परियोजना के बिल्डरों पर एनजीटी ने 13.95 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

2009 बैच के आईपीएस मुनिराज को जिले में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण के लिए भेजा है। आईपीएस मुनिराज जी की तैनाती पूर्व में एएसपी के तौर पर रही थी। मुनिराज मूलरूप से तमिलनाडु के निवासी हैं। वे इस समय पुलिस हेडक्वार्टर के चुनाव सेल में तैनात थे। चार्ज लेने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...