Ghaziabad News: बिल्डर की पत्नी के जेवर देख महिला किराएदार बनी लुटेरन, साथियों संग मिल कर डाली लाखों की लूट

उत्तर प्रदेशGhaziabad News: बिल्डर की पत्नी के जेवर देख महिला किराएदार बनी लुटेरन,...

Date:


Ghaziabad News: बिल्डर की पत्नी के जेवर देख महिला किराएदार बनी लुटेरन, साथियों संग मिल कर डाली लाखों की लूट

गाजियाबाद। जिले के थाना सिहानी गेट इलाके के नेहरू नगर में रहने वाले एक बिल्डर के घर में महिला और बच्ची को गन प्वाइंट पर लेकर दिनदहाड़े हुई लाखों की लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला समेत कुल 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके कब्जे से कुछ लूटी हुई रकम और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

Read also: मोदी बोले, बेटे की तरह नमक का कर्ज चुकाता रहूंगा

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए गाजियाबाद के एसपी सिटी निपुण अग्रवाल(SP City Nipun Aggarwal) ने बताया कि बीते 22 फरवरी को सिहानी गेट थाना के नेहरू नगर में रहने वाले एक बिल्डर गुलाब सिंह नाम के शख्स के घर बदमाशों ने दिनदहाड़े करीब 4 लाख रुपये की नकदी और 20 तोले सोने की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस लूट का खुलासा करने के लिए पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया था और पुलिस अपने सूत्रों के मुताबिक इन बदमाशों तक जा पहुंची। पुलिस ने इस लूट को अंजाम देने वाले रवि दत्त पुत्र राज, विशाल पुत्र बालकिशन के अलावा सुचारिता और ज्योति पुत्री राज सिंह नाम की महिला समेत कुल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि इन लोगों ने कोरियर के बहाने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा बदमाशों से की गई पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि  ज्योति गुलाब सिंह के घर पर पहले से ही किराए पर रह रही थी।

Read also: तमिलनाडु में शिव मंदिर के ऊपर सोना मढ़वाया कलश चोरी

जिसने वादी के घर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान गुलाब की पत्नी को ज्वैलरी पहने देखकर इस लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई। जिसके बाद सुचारिता ने रवि दत्त और विशाल से मुलाकात कर लूट की योजना बनाई जिसके तहत इन तीनों ने 22 फरवरी को दिनदहाड़े इस लूट की घटना को अंजाम दिया।बताते चलें इस घटना में एक 6 माह की बच्ची को गन पॉइंट पर भी लिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों में से रविदत्त और सुचरिता उर्फ ज्योति बहन भाई हैं और गिरफ्तार तीनों अभियुक्त हरियाणा के रोहतक जिला के रहने वाले हैं। इस पूरे घटनाक्रम में अभी 3 लोगों का नाम सामने आया है जो अभी फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है उनकी गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस अन्य जगह छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से 29 हजार नगद दो तमंचे बरामद किए गए हैं।साथ ही अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि इन्होंने लूटी गई ज्वेलरी (Robbed jewelery) को मुथूट फाइनेंस में गिरवी रख दिया था।जिसके लिए पुलिस  मुथूट फाइनेंस से संपर्क कर उस ज्वैलरी को भी वादी परिवार को वापस लौटाने का प्रयास कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related