Ghaziabad News: अवैध हथियार से चली गोली पेट में लगने के बाद पुलिस को दी लूट की सूचना, हुआ खुलासा तो चौंकी पुलिस

उत्तर प्रदेशGhaziabad News: अवैध हथियार से चली गोली पेट में लगने के बाद...

Date:


Ghaziabad News: अवैध हथियार से चली गोली पेट में लगने के बाद पुलिस को दी लूट की सूचना, हुआ खुलासा तो चौंकी पुलिस

गाजियाबाद। जिले के थाना मसूरी क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पर पुलिस को लूट के बाद गोली मारे जाने की सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और इस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई। पुलिस ने इस मामले की गहन पड़ताल की तो जो मामला सामने आया वह बेहद चौंकने वाला निकला। क्योंकि अचानक अवैध पिस्टल चलने से ही युवक के पेट में गोली लगी थी।जांच के दौरान घायल युवक के दोस्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसने इस पूरे मामले की सच्चाई पुलिस को बताई है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोस्त से वह पिस्टल भी बरामद कर ली है जिससे स्थल से गोली चली थी।


Read also: नोएडा में पटाखे जलाने पर दो पक्षों में बवाल, फायरिंग में युवक घायल


मिली जानकारी के अनुसार मसूरी थाना क्षेत्र के डासना स्थित अस्पताल में मूल रूप से तारापुरी मेरठ का रहने वाला अरशद नाम का एक युवक पहुंचा।युवक के पेट में गोली लगी हुई थी। इस बारे में थाना मसूरी पुलिस को सूचित किया गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो घायल युवक व उसके दोस्त शोएब उर्फ सैफ ने बताया कि कुछ बदमाशों ने युवक के साथ लूट की और इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर गोली चलाई। जिसके बाद उसके पेट में गोली लग गई है। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह दिल्ली निवासी हसीन से मिलने के लिए गाजियाबाद के कन्नौजा गांव में आए थे। इस गांव में हसीन की बुआ रहती है। हसीन पर एक पिस्टल है।जिसे वह लोड करके चलाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान अचानक गोली चल गई जो अरशद के पेट में जा घुसी। उधर, घायल अरशद को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने सैफ को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हसीन की तलाश जारी है। पिस्टल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।


Read also: दिल्ली : स्कूल के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में 3 गिरफ्तार

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात डॉक्टर ईराज राजा ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया था। लेकिन जब गहन पूछताछ की गई तो घायल युवक के दोस्त ने पुलिस को इस घटना की पूरी सच्चाई बताई।जिसके बाद शोएब उर्फ सैफ को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके कब्जे से वह हथियार भी बरामद कर लिया गया है।जिस अवैध हथियार से चली गोली अरशद के पेट में लगी थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...