Site icon Buziness Bytes Hindi

Ghaziabad News: इलेक्ट्रानिक्स शोरूम में भीषण आग,लाखों का माल जलकर राख


Ghaziabad News: इलेक्ट्रानिक्स शोरूम में भीषण आग,लाखों का माल जलकर राख

गाजियाबाद। जिले के लोनी इलाके में अचानक उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया।जब लोनी तिराहा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम (Electronics Showrooms) में भीषण आग लग गई।शुरुआती दौर में स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। समय पर रहते ही दमकल विभाग करीब तीन गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन शोरूम में रखा सारा माल जलकर राख हो चुका है।


Read also: Bijnor News: दुकान में लगी भीषण आग से 30 लाख का माल जलकर खाक


मिली जानकारी के अनुसार लोनी तिराहा चौकी के पास चौधरी इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से बिजली के उपकरण का एक शोरूम है। बताया जा रहा है कि शोरूम में सबसे पहले एसी में ही शॉर्ट सर्किट हुआ और जिसके बाद अन्य उपकरणों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। शोरूम के अंदर मौजूद कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने सबसे पहले आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भयंकर थी । कि शोरूम में रखे अन्य माल को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद आनन-फानन में दमकल विभाग की टीम को सूचित किया गया।स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम समय रहते ही मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की 3 गाड़ियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Exit mobile version