Site icon Buziness Bytes Hindi

Ghaziabad News: बंगाल से लूटा 75 लाख रुपये की कीमत का फेरो सिलिकॉन बरामद 


Ghaziabad News: बंगाल से लूटा 75 लाख रुपये की कीमत का फेरो सिलिकॉन बरामद 

मुज़फ्फरनगर । जिले में थाना नगर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर ट्रक ड्राईवर (चोर) को गिरफ़्तार किया है। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने लगभग 75 लाख रुपयों की क़ीमत का 40 टन फेरो सिलिकॉन का माल और एक मोटरसाईकल भी बरामद की है। पुलिस ने माल की बरामदगी के बाद मामला बंगाल पुलिस को सौंप दिया है।

Read also: पश्चिम बंगाल पुलिस सभी जिलों में स्थापित करेगी डॉग स्क्वैड

दरअसल बीती 11 मार्च को पश्चिमी बंगाल के अलीपुरद्वारा जनपद से एक ट्रक एक व्यापारी का एक हज़ार कट्टे फेरो सिलिकॉन का माल लगभग 40 टन लेकर चला था। जिसे ये माल गाजियाबाद जनपद में उतारना था, लेकिन जब ट्रक ड्राईवर माल को लेकर समय पर नहीं पहुँचा तो पीड़ित व्यापारी ने इसका मुक़दमा पश्चिमी बंगाल में सम्बंधित थाने में दर्ज कराया , जिसके बाद आरोपी ट्रक ड्राईवर लगातार व्यापारी से झूठ बोलता रहा। इस मामले में जब ड्राईवर की लोकेशन मुज़फ्फरनगर की मिली तो नगर कोतवाली पुलिस ने देर रात सर्विलांस की सहायता से आरोपी ड्राईवर मोनू को सहारनपुर रोड स्थित एक ढाबे से गिरफ़्तार कर जब पूछताछ की तो उसने बताया की यह माल उसने अपने दो अन्य साथियो के साथ मिलकर एक गोदाम में छिपाया हुआ है।

Read also: कर्नाटक पुलिस ने केरल पुलिस द्वारा गिरफ्तार नक्सली महिला नेता को हिरासत में लिया

जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर लगभग 75 लाख रुपयों की कीमत के 996 कट्टे फेरो सिलिकॉन माल के और एक बाइक बरामद की है। बहराल पुलिस ने आरोपी मोनू को पूछताछ के बाद जेल भेजकर इसके दो अन्य साथियो की धरपक्कड़ शुरू कर दी है।

Exit mobile version