Site icon Buziness Bytes Hindi

Ghaziabad News: लखनऊ में जैसे ही ली शपथ घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता


Ghaziabad News: लखनऊ में जैसे ही ली शपथ घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने शपथ ली है। योगी मंत्रिमंडल की टीम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप को भी शामिल किया गया है।नरेंद्र कश्यप राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।इसके अलावा नरेंद्र कश्यप ने जनहित कार्यों में कई बड़ी- बड़ी जिम्मेदारियां भी निभाई हैं और वह बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष है!जैसे ही नरेंद्र कश्यप ने शपथ ली। गाज़ियाबाद में उनके घर के बाहर कार्यकर्ताओं रिश्तेदारों और तमाम उनके जानने वाले लोगों का बधाई देने के लिए तांता लग गया। नरेंद्र कश्यप के शपथ लेते ही उनके घर के बाहर ढोल नगाड़े बजने लगे। मंत्री बनने की खुशी में लोग उनके घर के बाहर खूब झूमे!

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Ghaziabad-News-Hindi.mp4
https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Ghaziabad-News-Hindi-1.mp4

Read also: Yogi Government 2.0: योगी सरकार पार्ट 2 में पश्चिमी उप्र के इन जिलों को मिला मंत्रिमंडल में स्थान



नरेंद्र कश्यप (Narendra Kashyap) के परिवार के अलावा उनके तमाम समर्थकों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। घर के बाहर पहले आतिशबाजी करते हुए श्री ढोल नगाड़े बजाकर उस पर तमाम लोग थिरकते हुए नजर आए। इस दौरान नरेंद्र कश्यप के पुत्र डॉक्टर सागर कश्यप ने कहां की जिस तरह से उनके पिता ने समाज के लिए तमाम बड़े-बड़े कार्य किए हैं।उन्हें देखते हुए उनके पिता श्री नरेंद्र कश्यप को योगी जी ने मंत्री का दर्जा दिया है।उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ भाजपा के तमाम बड़े नेता धन्यवाद के पात्र हैं। सभी समर्थकों ने आपस में ढोल नगाड़े पर झूमते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Exit mobile version