Site icon Buziness Bytes Hindi

Ghaziabad latest crime news: एसओजी से हुई मुठभेड़ में 22 लाख की लूट का आरोपी 50 हजारी बदमाश घायल

गाजियाबाद। गाजियाबाद में पेट्रोल पंप पर हुई 22 लाख रुपये की लूट का आरोपी और 50 हजारी बदमाश आज तड़के एसओजी और थाना मसूरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई में पकड़ा गया। एसओजी और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में कई राउंड फायरिंग दोनों तरफ से हुई। जिसमें बदमाश को पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

Read also: Meerut News Today: किठौर के जंगल में मिला तेंदुए का बच्चा,मादा तेंदुए की तलाश में निकली टीम

आरोपी के पास से एक बाइक,पिस्टल और लूट के सात लाख रुपये बरामद हुए हैं। वहीं एक अन्य मुठभेड़ में थाना विजयनगर पुलिस द्वारा दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार किए गए। इन शातिर लुटेरों को भी पैर में पुलिस की गोली लगी है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गयी पुखराज जडित सोने की अंगूठी, दो हजार रूपये नगद,लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक, दो तमन्चे के अलावा दो जिंदा कारतूस बरामद किया है।

Exit mobile version