Site icon Buziness Bytes Hindi

Ghaziabad Election Results 2022: गाजियाबाद की सभी सीटों पर खिला कमल,जनता ने पुराने विधायकों पर ही जताया भरोसा


Ghaziabad Election Results 2022: गाजियाबाद की सभी सीटों पर खिला कमल,जनता ने पुराने विधायकों पर ही जताया भरोसा

गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले की 5 विधानसभा में इन सभी विधानसभा क्षेत्र में कमल खिला है।यानी सभी विधानसभा में कार्यकाल के दौरान भी भारतीय जनता पार्टी के ही विधायक थे।अब दुबारा से जनता ने पुराने विधायकों पर ही अपनी मोहर लगा दी है।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के कार्यकाल के दौरान जिले में तेजी से विकास कार्य में अब उन विकास कार्यों को और भी पंख लग जाएंगे।

Read also: कर्नाटक भाजपा ने चार राज्यों में पार्टी की जीत का जश्न मनाया

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Ghaziabad-Election-Results-2022-1.mp4

खासतौर से दिल्ली गाजियाबाद मेरठ सर करीब 42 किलोमीटर की रैपिड रेल कॉरीडोर में अब किसी तरह की कोई बाधा नहीं आएगी। माना जा रहा है कि अब सरकार की वापसी होने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जिस तरह से लोगों ने भारतीय जनता पार्टी पर विकास कार्यों को लेकर भरोसा जताया है।समय से ही इस प्रोजेक्ट के अलावा मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट नए कांवड़ मार्ग भी तेजी से रफ्तार पकड़ेगा।क्योंकि अभी तक यह 628 करोड़ का प्रोजेक्ट लोक निर्माण विभाग में अधूरा पड़ा हुआ था लेकिन अब विभाग को निर्माण कार्य के लिए जल्द ही फंड रिलीज होने की संभावना लग रही है और यह प्रोजेक्ट भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके अलावा कई ऐसे प्रोजेक्ट हैं। जो अभी भी भाजपा सरकार (BJP government) के दौरान शुरू किए गए थे ।अब सरकार की वापसी के बाद लोगों का मानना है।कि निश्चित तौर पर इन कामों में भी तेजी आएगी और कोई भी काम अधर में नहीं रहेगा।

Read also: यूपी चुनाव में भाजपा के सहयोगी दलों ने कांग्रेस और बसपा को पछाड़ा

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Ghaziabad-Election-Results-2022.mp4

उधर बंपर जीत हासिल करने वाले गाजियाबाद की पांचों विधानसभा क्षेत्र के विधायकों ने भी यही दावा किया है।कि जिस तरह से सरकार ने पिछले 5 साल के अंदर गाजियाबाद की तस्वीर बदल डाली है।अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले गाजियाबाद में चल रहे सभी कार्यों को और गति दी जाएगी। इसके अलावा अन्य कई ऐसे प्रोजेक्ट है। जिन्हें सरकार पूरा करना चाहती थी। लेकिन समय रहते उन प्रोजेक्ट को शुरू नहीं किया गया।अब सरकार ने वापसी की है।तो निश्चित तौर पर तमाम ऐसे प्रोजेक्ट को लाया जाएगा जो सरकार की योजना के तहत थे। उधर अब स्थानीय लोगों को भी यही उम्मीद है कि सरकार को विकास कार्यों को पूरा करने के लिए जो अगले 5 साल मिले हैं इनमें गाजियाबाद में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

Exit mobile version