Site icon Buziness Bytes Hindi

Ghaziabad News : गाज़ियाबाद के डॉक्टर को अमेरिका से आया ‘सर तन से जुदा’ का व्हाट्सप्प कॉल

‘सर तन से जुदा’ की धमकी की फ़ोन कॉल या मेसेज का चलन पिछले कई महीनों से काफी बढ़ गया है, नूपुर शर्मा विवाद के बाद आये दिन कोई न कोई शिकायत इस मामले में पुलिस को मिलती रहती है, इसी सिलसिले में गाज़ियाबाद के एक डॉक्टर अरविन्द वत्स ने भी ‘सर तन से जुदा’ वाला व्हाट्सप्प कॉल मिलने की शिकायत दर्ज कराई है. डॉक्टर का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया है कि वह हिंदूवादी संगठनों का समर्थन करते हैं. डॉक्टर के मुताबिक उन्हें मिली धमकी भरे फ़ोन कॉल में कहा गया है कि अगर हिंदूवादी संगठनों का समर्थन बंद नहीं किया तो उन्हें जान से मार दिया जायेगा। अरविन्द वत्स को यह व्हाट्सप्प कॉल अमेरिका के नंबर से आया है. 

डॉक्टर के मुताबिक व्हाट्सप्प कॉल में कहा गया है कि तुम्हारी रक्षा ने पीएम मोदी कर पाएंगे और न ही सीएम योगी. बता दें कि अरविन्द वत्स की क्लिनिक लोहिया नगर पुलिस चौकी के पास है और पिछले दशकों से है. डॉक्टर ने पुलिस में दर्ज कराई अपनी FIR में बताया कि 1 सितंबर को उन्हें अमेरिका के नंबर से पहले व्हाट्सएप पर दो मिस्ड कॉल आए, जब उन्होंने रिटर्न कॉल की तो सुश्री तरफ कॉल कनेक्ट नहीं हो पायी। FIR के मुताबिक 7 सितंबर को फिर से उसी नंबर से व्हाट्सप्प कॉल आया और उधर से उन्हें हिंदू संगठनों का समर्थन करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी मिली। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

इस माले में गाजियाबाद के एसएसपी ने बताया कि डॉ अरविंद वत्स से पुलिस को शिकायत मिली जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज की गई है। एसएसपी के मुताबिक साइबर पुलिस उन व्हाट्सएप नंबरों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे डॉक्टर को कॉल किए गए थे। उन्होंने बताया कि विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द इस मामले का पूरा खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया किया जायेगा।

Exit mobile version