एक अच्छा लुक पाने के लिए चेहरे की सुंदरता के साथ बालों पर भी अच्छे से ध्यान देने की जरूरत होती है। मगर बहुत- सी लड़कियाँ हेयरस्टाइल से जुड़ी बहुत सी ग़लतियाँ कर बैठती है। ऐसे में अगर कहीं आपका हेयरस्टाइल अच्छा नहीं होगा तो यह आपके लुक को बिगाड़ने का काम करता है। इसलिए हेयर ड्रेसर के पास जाने और नया हेयर कट लेने से पहले कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। तो चलिए जानते हैं उन जरूरी बातों के बारे में…

- बालों को सुंदर दिखाने के लिए सैलून में जाने से पहले कुछ चीजों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। सैलून जाने से पहले बालों को अच्छे से शैंपू और कंडीशनर के साथ साफ करें। ताकि हेयरकट के दौरान बाल उलझने न। साथ ही आप जो भी हेयरस्टाइल करवाएंगे वो आपको सूट भी करेगा। अगर कही आप बिना धोए ही बालों को लुक देने की कोशिश करेंगे तो ऐसे में हेयर ड्रेसर आपको बालों को न तो सही से काट पाएगा और न ही एक अच्छा लुक दे पाएगा।
- अक्सर लड़कियां सैलून में जाकर अपने मनपसंद हेयर कट को करने को कह देती है। मगर ऐसा जरूरी नहीं कि जो हेयरस्टाइल किसी को सूट कर रहा है वो आपको भी करें। असल में, सभी के चेहरे की शेप अलग-अलग होने से उनको हेयरस्टाइल भी अपने चेहरे के हिसाब से ही चुनना चाहिए।
- हेयरस्टाइल लेने से पहले हेयर ड्रेसर को अपने बालों से जुड़ी सारी जानकारी दें। उसे पहले ही बताए कि आपके बालों की लेंथ और हेयरस्टाइल कैसा हो। साथ ही अगर आप बालों को कलर करवाने की सोच रहें है तो कौन से कलर का इस्तेमाल करना आदि। ऐसे में आपका हेयर ड्रेसर आपको इससे जुड़ी खास जानकारी दें सकेगा। जैसे कि आपके चेहरे पर कौन सा हेयरस्टाइल और कलर सूट करेगा। नहीं तो आपके पैसे जरूर खर्च होंगे मगर आपको कोई अच्छा लुक नहीं मिल पाएगा।
- अक्सर लड़कियों को एक बार कोई हेयरस्टाइल पसंद न आने पर वे सैलून को बदलना सही समझती है। मगर इस तरह बार-बार सैलून बदलने से हेयर ड्रेसर आपके बालों को हेयरस्टाइल देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही गलत हेयरस्टाइल चुनने से बाल खराब होने से साथ लुक भी अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में जितना हो सकें हेयर ड्रेसर बदलने की जगह एक से ही बाल कटवाएं।

