एयरटेल ने पेश किया एयरटेल एक्सस्ट्रीम बंडल
अनलिमिटेड डाटा और काॅलिग की मिलेगी सुविधा
मेरठ ।अपने ग्राहकों के हित में सदैव नयी योजनाएं लाने के लिये जानी जाती भारती एयरटेल लिमिटेड ने अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट के लिए उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड डेटा प्रदान के लिये एयरटेल एक्सस्ट्रीम बंडल योजना पेश की है। इस बंडल स्कीम में ग्राहको को एक जीबीपीएस की स्पीड के साथ एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर की सुविधा मिलेगी। वहीं इस योजना में शामिल 3999 रुपये कीमत का एयरटेल एक्सस्ट्रीम बाॅक्स किसी भी टीवी को स्मार्ट टीवी में बदल देगा। डिजनी़ हाॅटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 का सब्सक्रिप्शन भी इस स्कीम में शामिल है। इस योजना का लाभ 7 सितंबर से उठाया जा सकता है।
वैश्विक स्तर पर शीर्ष 3 मोबाइल सेवा प्रदाताओं में शुमार भारती एयरटेल लिमिटेड ने अपने ग्राहको के लिये अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट का रास्ता खोल दिया है। एयरटेल ने आज अपने नए एयरटेल एक्सस्ट्रीम बंडल को लाॅन्च करने की घोषणा की है।
एयरटेल एक्सस्ट्रीम बंडल स्कीम में एक्सस्ट्रीम फाइबर की क्षमता शामिल है, जिसमें 1 जीबीपीएस तक की डेटा स्पीड, अनलिमिटेड डेटा, अपनी तरह का पहला एयरटेल एक्सस्ट्रीम एंड्राॅयड 4के टीवी बाॅक्स और सभी ओटीटी कंटेंट तक पहुंच जैसी सुविधाएं ग्राहको को मिलेंगी।
एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर की सभी योजनाओं में अब एयरटेल एक्सस्ट्रीम बाॅक्स शामिल है जिसकी कीमत 3999 रुपये है, यह किसी भी टीवी को स्मार्ट टीवी में बदल देता है। इससे ग्राहकों को सभी लाइव टीवी चैनलों के साथ-साथ वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स तक पहुंच प्राप्त होगी। एयरटेल एक्सस्ट्रीम एंड्राॅइड 4के टीवी बाॅक्स एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप द्वारा 550 टीवी चैनल और ओटीटी कंटेंट की उपलब्ध करायेगा जिसमे 7 ओटीटी ऐप और 5 स्टूडियो की 10,000 से अधिक फिल्में एवं शो शामिल है।
एयरटेल एक्सस्ट्रीम बंडल स्कीम के अन्र्तगत ग्राहको को न सिर्फ विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी बल्कि यह बेहद किफायती भी है। एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर प्लान 499 रुपये से लेकर 3999 रूपये तक में उपलब्ध होगा। इसमेे अनलिमिटेड काॅल्स, डाटा और 4के टीवी बाॅक्स की सुविधा भी ग्राहको को मिलेगी। एयरटेल एक्सस्ट्रीम बंडल स्कीम का लाभ ग्राहक 7 सितंबर, 2020 से उठा सकते हैं।
योजना के बारे में जानकारी देते हुए सुनील तलदार, निदेशक, होम, भारती एयरटेल ने बताया कि वर्तमान समय में भारतीय ग्राहक शिक्षा, अपने काम या मनोरंजन के लिए इंटरनेट पर अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे में एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में असीम अवसर उपलब्ध हैं। एयरटेल एक्सस्ट्रीम भारत में मनोरंजन के लिए एक प्रमुख प्लेटफार्म है, जो असीमित हाई स्पीड ब्राॅडबैंड कनेक्टिविटी के साथ एकल समाधान के रूप में मनोरंजन का सबसे अच्छा साधन उपलब्ध कराता है। इस रोमांचक इनोवेशन की बड़े स्तर पर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए हम अपनी योजनाओं को ग्राहकों के लिए और अधिक सुलभ बना रहे हैं।

