Site icon Buziness Bytes Hindi

अखिलेश, खुर्शीद और अल्वी का डीएनए चेक कराओ, गजनवी और औरंगजेब का मिलेगा


अखिलेश, खुर्शीद और अल्वी का डीएनए चेक कराओ, गजनवी और औरंगजेब का मिलेगा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व नेताओं की बयानबाजी का दौर तेज होता जा रहा है। अखिलेश यादव ने जिन्ना की तुलना सरदार पटेल से की तो सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम जैसे जिहादी संगठनों से कर डाली। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने जय श्री राम बोलने वालों की तुलना राक्षस से की है। इन नेताओं के बयान से उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और भाजपा ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोल दिया है।

Read also: बाबा मुख्यमंत्री तो खुद पर उत्तराखंड से पलायन करके आए हैं…

भाजपा राज्यसभा सांसद हरनाथ यादव ने राशिद अल्वी, सलमान खुर्शीद और अखिलेश यादव के डीएनए की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन तीनों का डीएनए चेक कराएं तो औरंगजेब और बाबर का ही मिलेगा। इन सबके मन में हिंदुओं के प्रति घृणा भरी हुई है। आने वाले दिनों में यह लोग राम जन्मभूमि और कृष्ण जन्म भूमि को तोड़ने वाले बाबर और औरंगजेब को भी सही साबित करने लगेंगे।

Read also: बसपा के चुनावी अभियान का नेतृत्व करेंगे मायावती के भतीजे आकाश आनंद

हरनाथ यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अपनी आत्मकथा में खुद को ‘आई एम हिंदू बाई चांस’ बताया था। इनके परिवार में कोई भी हिंदू नहीं है। चाहे सोनिया गांधी हो या राहुल-प्रियंका गांधी या कोई हिंदू नहीं और उनके बच्चो के नाम कोई भी हिंदू नहीं हैं। हरनाथ यादव ने कहा कि यह लोग सिर्फ एक समुदाय के वोट पाने के लिए बयान देते हैं।

Exit mobile version