Site icon Buziness Bytes Hindi

दाद, खाज, खुजली की समस्या से परेशान है तो इन घरेलू नुस्खों को जरूर आजमाए


दाद, खाज, खुजली की समस्या से परेशान है तो इन घरेलू नुस्खों को जरूर आजमाए

दाद एक फंगल इन्फेक्शन है जो पीठ पैर गर्दन या शरीर के अंदरूनी अंगों पर भी हो सकता है। उस जगह पर बहुत ज्यादा खुजली होती है और यह देखने में भी बहुत ख़राब लगती है। 

इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं 

हल्दी

Image Source: Google

एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है हल्दी। जो इस संक्रमण को बढ़ने से रोकती है। तो हल्दी में पानी मिलाकर गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर दाद वाली जगह पर लगाकर छोड़ दें, सूखने पर धो लें। 

टमाटर और नींबू

Image Source: Google

दाद से छुटकारा दिलाने में भी टमाटर और नींबू का रस है बेहद कारगर, क्योंकि इसमें विटामिन सी पाया जाता है। जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है और बचाता भी है। तो टमाटर के जूस का सेवन करें। और नींबू के रस के साथ इमली के बीज को पीस कर दाद पर लगाएं।

नारियल तेल

Image Source: Google

नारियल तेल में माइक्रोबियल और एंटीफंगल तत्व होते है। तो इस्तेमाल से पहले इसे हल्का गर्म कर लें और फिर प्रभावित जगह पर लगाएं। दिन में दो से तीन बार यूज करें।

नीम

Image Source: Google

नीम का तेल हो या इसकी पत्तियां का पेस्ट, दोनों ही दाद खत्म करने का सटीक इलाज हैं। आधे चम्मच नीम के पत्ते के पाउडर में एक चम्मच गर्म पानी मिलाकर पेस्ट बना लीजिए और इसे दाद पर लगाएं।

Exit mobile version