Site icon Buziness Bytes Hindi

पालक को करे अपने फेस पैक में इस्तेमाल, निखार जाएगी त्वचा!!


पालक को करे अपने फेस पैक में इस्तेमाल, निखार जाएगी त्वचा!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Palak Face pack – हेल्दी और ग्लोइंग चेहरे के लिए नेचुरल चीज़ों का इस्तेमाल काफी सही रहता है, क्योकि इसका असर लंबे समय तक रहता है। इसीलिए आज हम आपको ऐसी ही एक नेचुरल चीज यानी की पालक का इस्तेमाल चेहरे के लिए कैसे करे वे बातएंगे, तो चलिए जानते है। 

Read also: ग्लोइंग स्किन पाना चाहते है तो डाइट में शामिल करें इन चीजों को

पालक- शहद फेस मास्क

पहले पालक को मिक्सी में बारीक पीस लें और एक टेबलस्पून शहद, ऑलिव ऑयल, और नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं।फिर 15-20 मिनट बाद धो ले और मॉयस्चराइज़र लगाएं। 

दही- पालक फेस मास्क

पहले 4-5 पालक के पत्ते मिक्सी में 2-3 टेबलस्पून दही डालकर पीस लें। अब पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, फिर 10-15 मिनट बाद धो लें। ऐसा आपको हफ्ते में दो बार करना है, फर्क दिखाई देने लगेगा।

Read also: ये है आलिया भट्ट का स्किन केयर सीक्रेट, आपको मिलेगी हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा

पालक- बेसन फेस मास्क

पहले 10-15 पालक के पत्ते ले और मिक्सी में पीस लें, फिर इसमें 1-2 टेबलस्पून बेसन, 2-3 टेबलस्पून दूध, 1 टीस्पून शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद धो लें। इस पैक को भी आपको हफ्ते में दो बार लगाना है। 

ध्यान देने वाली बात – पालक के पेस्ट को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करे। 

Exit mobile version