घर बैठे आसानी से बनवाये ड्राइविंग लाइसेंस, जाने पूरी जानकारी

बिज़नेसघर बैठे आसानी से बनवाये ड्राइविंग लाइसेंस, जाने पूरी जानकारी

Date:


घर बैठे आसानी से बनवाये ड्राइविंग लाइसेंस, जाने पूरी जानकारी

यदि आप बनवाना चाह रहे है अपना परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस तो अवश्य पढ़े यह लेख। 

इस लेख के द्वारा आप जान सकेंगे घर बैठे आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के आसान चरण। अब आपको लम्बी-लम्बी लाइनों में लगने की कोई जरूरत नहीं है क्योकि हम बताने जा रहे है आपको आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का तरीका। 

Read also: एरिजोना और जॉर्जिया में आईफोन जोड़ेगा स्टेट आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस

लर्निंग लाइसेंस बनवाने के बाद आपको परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होता है जिसकी प्रक्रिया कई बार आपको पता नहीं होती। लाइसेंस बनाना भी किसी कठिन काम से कम नहीं जिसमे आपको घंटो लाइन में खड़े रहने से लेकर आरटीओ ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते है। आइये जानते है कैसे घर बैठे बनवाये ड्राइविंग लाइसेंस-

-ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए सबसे पहले https://parivahan.gov.in/parivahan/ वेबसाइट पर जाये। इस साइट को अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप कंप्‍यूटर में खोले, यहां आपको ड्राइविंग लाइसेंस का ऑप्शन दिखेगा जिसे सेलेक्ट करे। 

-इसके पश्चात आपको रह रहे राज्य का चुनाव करना होगा और अप्लाई ड्राइविंग लाइसेंस के ऑप्शन को क्लिक कर आगे बढ़ना होगा। 

-अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालने का विकल्प मिलेगा जिसे डालकर आपको वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी को दिए गए बॉक्स में डाले और फिर Authenticate with Sarathi के ऑप्शन को चुने। 

-इन प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के बाद आपको अपने लर्निंग लाइसेंस का नंबर और जन्मतिथि डालने का ऑप्शन मिलेगा जिसे भरके ओके सेलेक्ट करे। 

-अब आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिसे ओपन कर आपको नीचे व्हीकल क्लास चुनने का विकल्प दिखेगा। इसमें आप जिस गाड़ी के लिए भी लाइसेंस बनवाना चाहते है उसे चुने और सबमिट करदे। 

-इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म 1 (फिटनेस सर्टिफिकेट) के साथ फॉर्म 1ए (मेडिकल सर्टिफिकेट) को डाउनलोड करना होगा और इसे करके प्रक्रिया आगे बढ़ाये। 

-अब अपना ड्राइविंग टेस्ट का स्लॉट बुक करे जिसके लिए आपको लर्निंग लाइसेंस नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड  भरके सबमिट करना होगा।

-अब Proceed to book सेलेक्ट करे और टेस्ट की तारीख और समय प्राप्त करे। आप अपनी सुविधा के हिसाब से चुनाव कर सकते है और मोबाइल पर आए सिक्योरिटी कोड को फील करके सबमिट करे। 

-आप आपको एक पीडीएफ प्राप्त होगा जिसमे आपके द्वारा डाली गयी सारी जानकारी दिखेगी और टेस्ट के समय इसे अपने साथ ले जाये। 

Read also: व्हाट्सएप थर्ड पार्टी की ऐप्स को ऑनलाइन डिटेल्स देखने से रोकेगा

-अब आप अंतिम चरण पर पहुंच चुके होंगे जिसमे आपको एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर Click here to calculate fee करना होगा और आप ऑनलाइन फीस भर सकेंगे। 

-पेमेंट करने के बाद आप प्राप्त की गयी तारीख पर आरटीओ ऑफिस में एप्लीकेशन फॉर्म, फॉर्म 1, फॉर्म 1ए और पेमेंट की पर्ची लेकर जाये। टेस्ट पास करने के बाद आपको घर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस मिल जाएगा। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related