Site icon Buziness Bytes Hindi

बजाज फाइनैंस FD पर 6.85% तक के आकर्षक रिटर्न प्राप्त करें


बजाज फाइनैंस FD पर 6.85% तक  के आकर्षक रिटर्न प्राप्त करें

पिछले कुछ महीनों के दौरान, फाइनैंस सेक्टर से जुड़ी सभी बड़ी कंपनियों को मंदी का सामना करना पड़ा है। मंदी का यह दौर ऐसे समय में आया, जब ग्राहकों की लगातार बदलती सोच एवं उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए संरचनात्मक, तकनीकी और रणनीतिक तौर पर परिवर्तन की आवश्यकता थी।बजाज फाइनैंस FD

इस दौर में हर तरह की आमदनी वाले निवेशकों के लिए, पूँजी की बचत करना सबसे बड़ी प्राथमिकता बन गई है। एक निवेशक के तौर पर अपने पोर्टफोलियो में फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे निश्चित आमदनी वाले साधनों को शामिल करने से आपको अपनी पूँजी पर अधिकतम सुरक्षा के साथ-साथ सुनिश्चित रिटर्न पाने में मदद मिल सकती है। जब निवेश के लिए सोच-समझकर निर्णय लेने की बात आती है, तो उस स्थिति में अधिकतम सुरक्षा के साथ-साथ आकर्षक रिटर्न का प्रस्ताव देने वाले फाइनैंसर्स को चुनना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

ऐसे निवेशक, जो अपनी जमा-पूँजी को बढ़ाना चाहते हैं और सुनिश्चित रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट सही मायने में निवेश का सबसे सुरक्षित साधन है। आप निवेश करने से पहले ही अपने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले रिटर्न का पता लगाने के लिए FD कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।

नीचे बताया गया है कि, किस वजह से बजाज फाइनैंस FD में निवेश करना आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद विकल्प साबित हो सकता है।

1. आकर्षक ब्याज़ दर

कोई भी निवेशक अधिकतम ब्याज़ दर के जरिए होने वाली आमदनी को प्राथमिकता देता है। इसके लिए आपको अलग-अलग बैंकों और NBFCs के FD ब्याज़ दरों की तुलना जरूर करनी चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि रेपो रेट में कटौती के बाद से बैंकों की FD दरों में लगातार गिरावट जारी है।

बजाज फाइनैंस FD, 60 साल से कम आयु के निवेशिकों को 6.60% तक की अधिकतम ब्याज़ दर प्रदान कर रहा है, साथ ही ऑनलाइन निवेश करने पर उन्हें 0.10% की अतिरिक्त दर का फायदा भी मिलता है। वरिष्ठ नागरिक ब्याज़ दरों में 0.25% की अतिरिक्त वृद्धि का लाभ उठा सकते हैं, और इस तरह उन्हें अपनी डिपॉजिट पर 6.85% तक के शानदार ब्याज़ दर के साथ अपनी जमा-पूँजी को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होता है।

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट के साथ बेहतर निवेश की योजना बना रहे हैं, तो FD में निवेश करने से पहले ही मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि, ब्याज़ के रूप में प्राप्त राशि और फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले कुल रिटर्न का पता लगाने के लिए आप FD कैलकुलेटर जैसे टूल का उपयोग कर सकते हैं।

2. मजबूत वित्तीय स्थिति

एक निवेशक के लिए NBFCs की वित्तीय स्थिति के बारे में जानना सबसे महत्वपूर्ण है। एक कंपनी के रूप में, बजाज फाइनैंस को उच्चतम वित्तीय रैंकिंग के आधार पर प्राथमिकता दी जाती है। इसके अलावा, बजाज फाइनैंस का NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) 11.60% है, जो ऋण और उधार का कारोबार करने वाले संस्थानों के मूल्यांकन के लिए सबसे प्रमुख कारक है। बजाज फाइनैंस का CAR (पूँजी पर्याप्तता अनुपात) 26.6% है जो 18% के मानक CAR से कहीं आगे है, और यह आपकी जमा राशि की अधिकतम सुरक्षा को दर्शाता है।

3. निवेश की आसान प्रक्रिया

बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD में निवेश करने वाले नए और मौजूदा ग्राहकों को कागजी कार्रवाई के बिना शुरू से अंत तक ऑनलाइन निवेश प्रक्रिया का अधिकतम लाभ उठाने की सुविधा मिलती है। निवेशक घर बैठे बड़ी आसानी से निवेश की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

4. उच्चतम विश्वसनीयता रेटिंग के साथ अधिकतम सुरक्षा

बजाज फाइनैंस देश में उच्चतम रेटिंग पाने वाले NBFCs में से एक है, जिसे CRISIL द्वारा FAAA (स्टेबल) और ICRA द्वारा MAAA (स्टेबल) की रेटिंग दी गई है। इस तरह की सेफ्टी रेटिंग आपकी जमा-पूँजी की अधिकतम सुरक्षा का संकेत देती हैं, साथ ही आपकी पूँजी की सर्वोत्तम सुरक्षा की गारंटी के साथ-साथ आपकी FD पर शानदार ब्याज़ का आश्वासन भी मिलता है।

22,000 करोड़ रुपये से अधिक की कुल जमाराशि तथा 2,50,000 से अधिक निष्ठावान ग्राहकों के साथ बजाज फाइनैंस FD निवेश के सबसे पसंदीदा विकल्पों में से एक है, क्योंकि यह संस्थान अपने निवेशकों को समय पर भुगतान करने तथा बिना किसी डिफ़ॉल्ट के शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए जाना जाता है।

इसके अलावा, बजाज फाइनैंस लिमिटेड के पास ‘बिना दावे के डिपॉजिट की संख्या शून्य’ है, जो एक बार फिर आपकी जमा-पूँजी की अधिकतम सुरक्षा तथा मैच्योरिटी पर जमा राशि के ऑटोमेटिक तरीके से क्रेडिट किए जाने का संकेत देता है। इस प्रकार, आप अपनी जमा-राशि की अधिकतम सुरक्षा का भरोसा कर सकते हैं, साथ ही आकर्षक FD ब्याज़ दरों के जरिए आप अपने जमा-पूँजी को आसानी से बढ़ा सकते हैं।

5. FD पर आसानी से लोन पाने की सुविधा

अप्रत्याशित खर्चों की स्थिति में आपको तुरंत पैसों के बंदोबस्त की जरूरत पड़ सकती है, और ऐसी स्थिति में निवेशकों के सामने अपने FD को समय से पहले निकालने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचता है। FD की सुविधा प्रदान करने वाली ज्यादातर कंपनियां समय से पहले FD निकासी की स्थिति में सामान्य जुर्माना वसूलती हैं और निवेशकों को ब्याज़ का नुकसान उठाना पड़ता है (RBI  के निर्देशों के अनुसार)।

हालांकि, फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले रिटर्न के नुकसान के बिना FD पर आसानी से लोन पाने की सुविधा उन सभी निवेशकों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जिन्हें पैसों की तत्काल आवश्यकता है। बजाज फाइनैंस बेहद कम FD ब्याज़ दरों, लोन की शीघ्र पूरी होने वाली प्रक्रिया, भुगतान के सुविधाजनक विकल्पों और न्यूनतम कागजी कार्रवाई के साथ निवेशकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर आसानी से लोन देता है।

इतनी आकर्षक दरों में किसी भी तरह की कटौती से पहले ही, उच्च ब्याज़ दरों फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करके अपनी जमा-पूँजी को सुरक्षित बनाना आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए, अपनी जमा-पूँजी को सुरक्षित बनाएँ और सुनिश्चित रिटर्न प्राप्त करें। अपनी सेविंग्स के लिए अधिकतम सुरक्षा का विकल्प चुनें और समझदारी दिखाते हुए बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट का भरपूर लाभ उठाएँ।

Exit mobile version