Site icon Buziness Bytes Hindi

Business Idea: बंपर मुनाफा चाहिए तो करें इस पौधे की खेती, 20 हजार रुपए लीटर है oli

Business Idea: देश में अधिकांश किसानों को लगता है कि धान-गेहूं जैसी पारंपरिक खेती से अच्छी कमाई की जा सकती है। हालांकि सुगंधित फूल और जड़ी-बूटी खेती से कमाई अच्छी हो सकती है। सुगंधित पौधा जिरेनियम (Geranium) कुछ इसी तरह की फसल है। जिसकी खेती से किसान बंपर मुनाफा कर सकते हैं। इसके पौधे से तेल निकालने का काम किया जाता है। इस पौधे के तेल की बाजार में डिमांड काफी होती है।

20 हजार रुपये लीटर बिकता है तेल

जिरेनियम के फूलों से निकाला जाने वाला तेल 20 हजार रुपए लीटर बिकता है। इसके तेल से दवा, साबुन, इत्र और सौदर्य प्रसाधन बनाए जाते हैं। पहले जिरिेनियम फसल विदेश में होती थी। अब भारत में भी होती है। जिरेनियम को गरीबों का गुलाब कहा जाता है क्योंकि इसमें गुलाब जैसी खूशबू आती है।

कहीं भी करें जिरेनियम की खेती

जिरेनियम पौधों को किसी भी जगह उगाया जा सकता है। हालांकि बलुई दोमट मिट्टी इसके लिए बेहतर है। इन पौधों को पानी की बहुत जरूरत होती है। जिरेनियम की खेती ऐसे जगह पर भी हो सकती है जहां बारिश कम होती हो। इसकी खेती के लिए हर तरह की जलवायु अच्छी हैं कम नमी वाली हल्की जलवायु अच्छी पैदावार के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। खेती कर किसान कम पैसे में आसानी से मुनाफा बढ़ा सकते हैं।

फसल पर 1 लाख रुपए का खर्च

जिरेनियम फसल लगाने के लिए 1 लाख रुपए का खर्च हैं। इसका तेल काफी महंगा बिकता है। बाजार में 20 हजार रुपए प्रति लीटर तक बिक जाता हैं। ऐसे में हर साल लाखों रुपए कमा सकते हैंं

Exit mobile version