Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात में कांग्रेस पार्टी के चाणक्य बनेंगे गेहलोत

गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर अब एक बात साफ़ हो गयी है कि कांग्रेस के लिए इस राज्य में सत्ता में वापसी का ज़िम्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत के कन्धों पर ही रहेगा। अशोक गेहलोत की निगरानी में वहां रणनीतिक खाका तैयार होगा। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि गुजरात चुनाव में गेहलोत ही पार्टी के चाणक्य और राहुल गाँधी के सारथी होंगे। बता दें कि अशोक गेहलोत गुजरात के दौरे पर हैं और उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र बहुत जल जारी होगा. जिस तरह अरविन्द केजरीवाल अपनी दिल्ली सरकार की योजनाओं का खाका लेकर गुजरात में प्रचार कर रहे हैं ठीक उसी तरह अशोक गेहलोत भी राजस्थान सरकार की सफल योजनाओं का खाका गुजरात चुनाव में लाने के लिए तत्पर हैं. 

राजस्थान के मुख्यमंत्री के मुताबिक कांग्रेस पार्टी का गुजरात में स्वास्थ्य, पुरानी पेंशन, किसानों को बिजली में राहत और युवाओं को सरकारी नौकरी और रोज़गार देने की योजनाओं पर फोकस किया जाएगा. गुजरात चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किये जाने के बाद अशोक गेहलोत तीसरी बार गुजरात का दौरा कर कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं. बता दें कि राहुल गाँधी के इंकार के बाद कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष पद के गाँधी फैमिली के सबसे वफादार माने जाने वाले अशोक गेहलोत का नाम सबसे आगे चल रहा है. 

Read also: Bihar Vidhan Sabha Speaker: बिहार विधानसभा स्पीकर को इस्तीफ़ा देना ही पड़ा

अहमदाबाद में एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए अशोक गेहलोत ने बताया कि अगले महीने यानि सितम्बर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगे. राजस्थान के मुख्यमंत्री ने बताया कि इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गांरटी स्कीम को गुजरात में भी लागू किया जायेगा, यह स्कीम मनरेगा की तर्ज पर राजस्थान में लागू है और शहरी लोगों के लिए 100 दिन के रोजगार की गारंटी है. गहलोत ने आगे कहा कि राजस्थान में 10 लाख तक के फ्री इलाज वाली मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की सुविधा गुजरात के लोगों को भी दी जाए.

Exit mobile version