Site icon Buziness Bytes Hindi

Congress Bharat Jodo Yatra: गेहलोत ने वीडियो जारी कर कहा, भारत जोड़ो यात्रा की नौबत इसलिए आयी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दूसरे दिन है। इस यात्रा को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि यह यात्रा क्यों ज़रूरी है और इस यात्रा को शुरू करने की नौबत क्यों आई. वीडियो में अशोक गहलोत कह रहे हैं कि कि आज देश का जो माहौल है वो बहुत चिंताजनक है और तनाव का यह माहौल देश के हित में नहीं है. गेहलोत आगे कहते हैं कि  एक तरफ बेरोजगारी और मंहगाई की समस्या तो दूसरी तरफ धर्म और जातिवाद के नाम पर लोगों के बीच गहरी खाई खोद गयी है. 

वीडियो में गहलोत ने कहा कि चाहे प्रदेश हो या देश हो, परिवार हो, गांव हो, शांति-सद्भाव जहाँ होता है विकास भी वहीँ होता है। देश का माहौल ऐसा क्यों बन गया है क्या कारण हैं इसके। गेहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस मामले में आगे आना चाहिए मगर वो आ नहीं रहे हैं क्योंकि उन्हें देश का यह माहौल सूट करता है उनकी राजनीतिक इच्छाओं को पूरा करने में मददगार साबित हो रहा है. अशोक गहलोत ने कहा कि संविधान की आज जो धज्जियां उड़ाई जा रही है उससे देश का लोकतंत्र खतरे में है। 

अशोक गहलोत ने वीडियो में आगे कहा कि कांग्रेस ने तय किया है कि ये भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक की जाए। राहुल गाँधी के नेतृत्व में रास्ते भर में शांति-सद्भावना का संदेश देते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने नेता के साथ चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस भारत जोड़ो यात्रा में लोग जुड़ते जाएंगे और यह बहुत बड़ा कारवां बनता जायेगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि ये भारत जोड़ो यात्रा केंद्र की मोदी सरकार को पैग़ाम देगी कि देश की एकता को बरक़रार रखना हमारा कर्तव्य भी है और धर्म भी।

Exit mobile version