शतक न बना पाने का इतना गुस्सा कि पिच पर पटक दिया बल्ला

स्पोर्ट्सशतक न बना पाने का इतना गुस्सा कि पिच पर पटक दिया...

Date:


शतक न बना पाने का इतना गुस्सा कि पिच पर पटक दिया बल्ला

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्रिस गेल शतक लगाने से चूक गए। क्रिस गेल 63 गेंदों में 99 रन बनाने के बाद जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बोल्ड हो गए। यॉर्कर लेंथ की गेंद सबसे पहले गेल के के बल्ले को छूते हुए विकेट से टकरा गई। इसके बाद गुस्से में गेल अपने बल्ले को ज़मीन पर मारना चाहते थे। लेकिन बैट हवा में लहराते हुए मिड विकेट की तरफ पहुंच गई। हालांकि बाद में गेल ने पैवेलियन लौटते हुए आर्चर से हाथ भी मिलाया।

मैच के बाद क्रिस गेल पर मैच रेफरी ने जुर्माना लगाया है। गेल आईपीएल की आचार संहिता तोड़ने के दोषि पाए गए हैं। उन्हें मैच फीस की 10 फीसदी रकम जुर्माने के तौर पर देनी होगी। गेल ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 63 गेंद में आठ छक्कों और छह चौकों से 99 रन की पारी खेलने के अलावा राहुल (46) के साथ दूसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की। निकोलस पूरन ने 10 गेंद में 22 रन की उपयोगी पारी खेली। जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने रॉयल्स की ओर से क्रमश: 26 और 32 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। कार्तिक त्यागी और वरूण आरोन काफी महंगे साबित हुए। दोनों ने चार ओवर में 47-47 रन लुटाए।

रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद जोफ्रा आर्चर ने पहले ओवर में ही मनदीप सिंह (00) को बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराके टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। क्रिस गेल ने वरूण आरोन पर चौका और फिर उनके अगले ओवर में छक्का जड़ा। वह हालांकि अगली गेंद पर भाग्यशाली रहे जब गेंद को हवा में लहरा गए लेकिन बाउंड्री पर रियान पराग कैच लपकने में नाकाम रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related