Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात मे तीस्ता सीतलवाड़ की गिरफ्तारी के बाद से हंगामा मचा हुआ है। कोर्ट ने गुजरात दंगे मामले में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दी है और कहा है कि गुजरात दंगे में मोदी पर लगे आरोप अर्थहीन थे। कोर्ट के निर्णय के बाद से भाजपा लगातार कांग्रेस पर कटाक्ष करते नजर आएगी। अब इसी कड़ी में आज भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
गौरव भाटिया ने कहा कांग्रेस का झूठ अब सबके सामने आ गया है। उसने दंगा पीड़ितों के दर्द का मोल भाव किया है। ताकि रुपए कमाएं, वो फंसाने के लिए झूठे हलफनामे देते हैं। उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच ने तीस्ता सीतलवाड़ को हिरासत में लिया है वह एक झूँठी महिला है जो खुद को चैंपियन ऑफ ह्यूमन राइट्स कहती है। लेकिन आज इसका सच सामने आ गया है इन्होंने सिर्फ नफरत फैलाने का काम किया है इनका हेडक्वार्टर तो कांग्रेस है।
Read also: Gujarat Chunavi Dangal: क्या अपने विद्रोहियों के सहारे विपक्ष को तोड़ेगी भाजपा
उन्होंने आगे कहा , तिस्ता सीतलवाड़ के साथ रहे उनके एक साथी के बयानों से स्पष्ट हुआ है कि ये लोग पीड़ित परिवारों के न्याय की लड़ाई नहीं लड़ रहे। इनका निशाना तो गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक पारी को खत्म करना था। राहुल गांधी और कांग्रेस की सुप्रीम कोर्ट में आस्था भी सुविधा के अनुसार होती है।
