गैस की समस्या होने की वजह ग़लत खान-पान, लंबे समय तक बैठे रहना या फिर चाय ज़्यादा पिने से होती है, सीधी सी बात ये है ख़राब लाइफस्टाइल गैस की समस्या का एक बड़ा कारण है। गैस की परेशानी इतनी मामूली नहीं होती जीतनी लगती है, अगर आपको गैस से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, तो हम आपको ऐसी चीज़ें बातएंगे जिनकी मदद से आपको फौरन राहत मिलेगी।
गैस से छुटकारा पाने के लिए हींग फायदेमंद होता है, आधा चम्मच हींग हल्के गर्म पानी में मिलाकर पिने से तुरंत राहत मिलेगी।
अजवाइन भी गैस से छुटकारा दिला सकता है, आपको आधा चम्मच अजवाइन गर्म पानी के साथ लें है इसमें मौजूद थाइमोल गैस को दूर करता है |
Read also: Hair Tips : बालों की सभी समस्या को दूर कर देगा ये आयुर्वेदिक तेल
अदरक भी गैस की समस्या दूर करती है, आप चाय में अदरक का इस्तेमाल कर सकते है या फिर गर्म पानी में उबालकर पी सकते हैं। इसके अलावा आप स्वाद के लिए शहद भी मिला सकते हैं।
ज़ीरा पानी गैस को ख़त्म कर सकता है, आप आधा चम्मच जीरा गरम पानी में उबाल के रखे और उसे ठंडा करके पिएं।
दालचीनी भी गैस से रहत दिलाती है , आप गरम पानी और शहद के साथ मिलाकर पिये | आधा चम्मच दालचीनी को गरम पानी और थोड़े से शहद के साथ मिलाकर पिने से गैस दूर हो जाती है |
आंवला विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो त्वचा और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।
Read also: Kidney Stones Home Remedies: किडनी में स्टोन की समस्या,तो ये रहे रामबाण घरेलू उपाय
गैस होती है तो नींबू के रस में बेकिंग सोडा मिलाकर पिए, ये गैस को बाहर निकालने में मदद करेगा |

