Garmin Vivoactive 3 Element स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, यहां जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

टेक्नोलॉजीGarmin Vivoactive 3 Element स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, यहां जाने कीमत...

Date:


Garmin Vivoactive 3 Element स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, यहां जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Garmin ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Vivoactive 3 Element लॉन्च कर दी है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले Garmin Forerunner 745 स्मार्टवॉच को पेश किया था। 

Garmin Vivoactive 3 Element स्मार्टवॉच की कीमत 

Garmin Vivoactive 3 Element स्मार्टवॉच की कीमत 15,990 रुपये है। यह वॉच ग्राहकों के लिए सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं, इस वॉच को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, अमेजन इंडिया और Tata CLiQ से खरीदा जा सकता है। 

Garmin Vivoactive 3 Element स्मार्टवॉच की स्पेसिफिकेशन

Garmin Vivoactive 3 Element स्मार्टवॉच में 1.2 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 240 x 240 पिक्सल है। 

–इस डिस्प्ले की खूबी यह है कि यूजर्स तेज धूप में भी स्क्रीन पर आए कंटेंट को पढ़ सकते हैं। 

–इसके साथ ही वॉच में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए दमदार बैटरी दी गई है, जो वॉच मोड में 7 दिन और जीपीएस मोड में 11 घंटे का बैकअप देती है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें स्लीप, हार्ट रेट से लेकर V02 मैक्स ट्रैकिंग सेंसर तक मिलेगा।

अन्य फीचर्स की बात करें तो Vivoactive 3 Element स्मार्टवॉच में 10 स्पोर्ट मोड दिए गए हैं, जिसमें योगा, रनिंग और साइकलिंग जैसी एक्टिविटी शामिल हैं। इसके अलावा स्मार्टवॉच को 5ATM की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह वॉच वाटरप्रूफ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...