गांगुली को अस्पताल से मिली छुट्टी

स्पोर्ट्सगांगुली को अस्पताल से मिली छुट्टी

Date:


गांगुली को अस्पताल से मिली छुट्टी

कोलकाता: पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली को रविवार को अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बंगाल टाइगर के नाम से मशहूर गांगुली की तबीयत अब एकदम ठीक है। उल्लेखनीय है कि 27 जनवरी को गांगुली की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें यहां आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

गांगुली की गुरुवार को दूसरी एंजियोप्लास्टी की गई थी और उनके दिल की धमनियों में दो स्टेंट लगाए गए थे। उनकी एक महीने में दूसरी बार एंजियोप्लास्टी हुई।
गांगुली को अगले कुछ दिन अब घर में ही आराम करना पड़ेगा और स्वास्थ्य संबंधी कई नियमों का सख्ती से पालन करना होगा, जिनमें खानपान मुख्य रूप से शामिल है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related