Site icon Buziness Bytes Hindi

थियेटर में ही रिलीज़ होगी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’


थियेटर में ही रिलीज़ होगी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’

आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी के लिए फैंस का इंतजार लंबा होने वाला है. फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी को थ‍िएटर रिलीज के लिए रखा है. इसल‍िए शूट‍िंग खत्म होने के बाद भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस को थ‍िएटर्स में इसकी रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा.

इस प्रोजेक्ट के करीबी सूत्र ने बताया – ‘संजय लीला भंसाली प्रोजेक्ट के एंड रिजल्ट से बेहद खुश हैं. उन्हें लगता है गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी विजुअल और इमोशंस के आधार पर आज तक की उनकी सबसे बड़ी और बेस्ट फिल्म है. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किसी भी कीमत पर रिलोकेट नहीं किया जा सकता है.’ सूत्र ने आगे पैन्ड‍ेमिक के एक्सटेंशन वाली स्थ‍ित‍ि के सवाल पर कहा- ‘संजय लीला भंसाली इंतजार करेंगे, भले ही कितना भी समय क्यों ना लगे.’

फिल्म की शूट‍िंग हाल ही में खत्म हुई है. आल‍िया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर टीम के साथ फोटोज शेयर कर यह जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था, ‘हमने गंगूबाई की शूटिंग 8 दिसंबर 2019 को शुरू की थी. और दो साल बाद हमने इसे पूरा कर लिया है. इस दौरान दो लॉकडाउन, दो तूफान, डायरेक्टर और एक्टर का कोव‍िड पॉज‍िट‍िव होना, इन सबका हमने सामना किया. सेट पर जितनी मुश्क‍िलें आईं, उनपर अलग से फिल्म बन सकती है.’

Exit mobile version