Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut News : सोतीगंज के कबाड़ी इकबाल और उसके बेटों पर गैंगस्टर का दूसरा मुकदमा दर्ज

मेरठ। मेरठ के वाहन चोरी कटान बाजार सोतीगंज के कबाड़ियों पर पुलिस ने बाद फिर से सख्ती की है। पुलिस के अनुसार जांच में कुछ नए मामलों में सोतीगंज के शातिर अरबपति कबाड़ी इकबाल और उसके बेटों के नाम सामने आए हैंं। जिनके बाद अब कबाड़ी हाजी इकबाल और उसके बेटों पर गैंगस्टर का एक और मुकदमा दर्ज किया है।

Also Read : Noida News : यमुना और हिंडन के डूब में बने 62 फार्म हाउस जमींदोज, 55 करोड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त

सोतीगंज के अरबपति कबाड़ियों पर कानूनी शिकंजा कसने की कवायद नए सिरे से शुरू की गई है। जिसमें अब सदर बाजार पुलिस ने चोरी के वाहन कटान के आरोपी कबाड़ी इकबाल और उसके तीन बेटों सहित सात लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का दूसरा मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना लालकुर्ती पुलिस को ट्रांसफर की जाएगी। पुलिस के अनुसार आरोपियों नई संपत्ति चिह्नित होगी उसको भी जब्त किया जाएगा।

थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर देव सिंह रावत के अनुसार कुछ नई जांच में इकबाल और उसके बेटों के नाम सामने आए हैं। जिसके आधार पर अब इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर का एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इकबाल को गैंगस्टर लीडर बनाते हुए बेटे इमरान,अफजाल, अबरार के अलावा मन्नू कबाड़ी, सलीम, मोहम्मद जहीन को नामजद किया है। अब नए सिरे से सभी कबाड़ियों की संपत्ति की जांच की जाएगी।

Also Read : Haji Yakub Qureshi News: वेस्ट मेरठ की बंद मीट फैक्ट्री में जानवरों का कटान कर कैराना की फैक्टी से व्यापार कर रहा था याकूब

इंस्पेक्टर ने बताया कि मन्नू कबाड़ी जिला कारागार में बंद है। जबकि हाजी इकबाल जमानत पर है। अब नए गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज होने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें कि पुलिस इकबाल कबाड़ी की 10 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त का चुकी है। गत 22 नवंबर 2021 को अवैध रूप से बनाई पटेल नगर स्थित दो कोठियों को जब्त किया गया था। इसके साथ इकबाल के बेटे अबरार का सोतीगंज में बना गोदाम जब्त हुआ था। इस संपत्ति की कीमत करोड़ों में आंकी गई थी। प्रशासन इकबाल कबाड़ी के खिलाफ पहले भी कार्रवाई का चुका है।

Exit mobile version