Site icon Buziness Bytes Hindi

गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावर ने मारी गोेली

atek hatyakand

प्रयागराज। गैंगस्टर अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज पुलिस आज यानी शनिवार की रात लगभग 9 बजे कसारी मसारी जंगल ले गई थी। पुलिस ने दोनों के निशानदेही पर दो पिस्टल और 5 विदेशी मैग्जीन बरामद की थी। उसके बाद दोनों भाइयों को मेडिकल के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि दोनों भाइयों को किसी
अनजान व्यक्ति ने गोली मारी। ​दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अतीक और अशरफ को प्रयाग मेडिकल कालेज के पास मारी गोली मारी गई। दोनों को गंभीर हालात में मेडिकल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version