Site icon Buziness Bytes Hindi

नाबालिग किशोरी से सामूहिक बलात्कार


नाबालिग किशोरी से सामूहिक बलात्कार

5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सहारनपुर। जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।बता दें की पीड़ित लड़की से बलात्कार का आरोप उसके फेसबुक फ्रेंड्स पर लगा है।

पीड़िता की मां ने जनकपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि इन दोस्तों ने लड़की से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ बारी-बारी से अलग-अलग जगहों पर रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि दरिंदों ने उसका वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर वो कई बार उसके साथ रेप करते रहे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस संबंध में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि थाना जनकपुरी में एक महिला द्वारा जानकारी दी गई कि उसकी बेटी के साथ कुछ युवकों ने दुष्कर्म किया है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का बयान व मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version