बरेली में फोटो खिचवाने जा रही छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप

उत्तर प्रदेशबरेली में फोटो खिचवाने जा रही छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप

Date:


बरेली में फोटो खिचवाने जा रही छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप

छात्रा ने विरोध करने पर उसे रॉड से पीटा गया
सीबीगंज थाना क्षेत्र में वारदात को दिया गया अंजाम

बरेली। छात्राओं और महिलाओं के साथ अपराधों में बढ़ोत्तरी हो रही है. ताजा मामला बरेली का है. यहां नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत की हदें पार की गई हैं.
उत्तर प्रदेश के बरेली में नाबालिग छात्रा घर से फोटो खिचवाने की बात कहकर निकली थी.छात्रा का आरोपियों ने रास्ते से अपहरण कर लिया गया और उसे सुनसान इलाके में ले जाकर गैंगरेप किया. वारदात सीबीगंज थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर की है.

वीडियो वायरल करने की धमकी
मिली जानकारी के मुताबिक 11वीं क्लास की छात्रा के साथ उसके ही पड़ोस में रहने वाले चार लड़कों ने गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया की उनकी बेटी स्कूल के लिए फोटो खिंचवाने स्टूडियो जा रही थी. इस दौरान पड़ोस के चारों लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया और सुनसान इलाके में ले जाकर गैंगरेप किया. उन्होंने कहा कि पीड़िता ने उन्हें बताया कि घटना के दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया था. वहीं एक आरोपी के हाथ में लोहे का रॉड भी था. छात्रा के विरोध करने पर उसने रॉड से उसकी पिटाई भी की. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को इसके बारे में किसी को भी बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी.घटना के बाद पीड़ित छात्रा अपने पिता के साथ चेहरा छिपाकर थाने आई और अपने साथ हुई हैवानियत की शिकायत की. नाबालिग छात्रा के साथ दिनदहाड़े गैंगरेप की बात सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर इस मामले में आरोपी दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related